{"_id":"5d1a0e648ebc3e3c7f549067","slug":"railyatri-integrates-with-irctc","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआरसीटीसी से जुड़ा रेलयात्री मोबाइल एप, जारी रहेगी ई-टिकट बुकिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईआरसीटीसी से जुड़ा रेलयात्री मोबाइल एप, जारी रहेगी ई-टिकट बुकिंग
Mon, 01 Jul 2019 07:15 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Mon, 01 Jul 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
रेलयात्री मोबाइल एप
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-टिकटिंग वेबसाइट और मोबाइल एप रेलयात्री को आईआरसीटीसी द्वारा टिकट बुकिंग सेवाएं जारी रखने के लिये अधिकृत किया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कुछ महीनों पहले इन सेवाओं को ‘अनधिकृत’ करार दिया था।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी ने 2017 में पुलिस उपायुक्त, रेलवे एवं अपराध के समक्ष शिकायत देकर आरोप लगाया था कि वेबपोर्टल अवैध तरीके से बुकिंग ले रहा है और ट्रेनों में खाना उपलब्ध करा रहा है। अदालत ने इस साल अप्रैल में कहा था कि रेलयात्री वेबसाइट और मोबाइल ऐप का कारोबार व संचालन अनधिकृत और अनुचित था।
विज्ञापन
रेलयात्री ने अब आईआरसीटीसी लाइसेंस हासिल कर लिया है और इसके तहत व उसकी ई-बुकिंग सेवाओं को जारी रखने के लिये अधिकृत है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) ने इस कदम की पुष्टि करते हुए कहा कि एकीकरण पिछले हफ्ते किया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि ऐसा एकीकरण यह सुनिश्चित करने के लिये जरूरी है कि ऐसे पोर्टलों के जरिये टिकट बुक कराने वालों से कोई अतिरिक्त शुल्क न वसूला जाए। उन्होंने कहा कि इस लाइसेंस के लिये आईआरसीटीसी द्वारा शुल्क लिया जाता है।