फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   railways will get the facility to passengers of main 20 trains of fresh food From today

रेलवे की सुविधा: लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को मिलेगा गर्मा-गर्म खाना, आज से होगा मिलना शुरू

Sun, 28 Nov 2021 02:04 AM IST
Jeet Kumar नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 28 Nov 2021 02:04 AM IST
सार

रेलवे एक जनवरी से सभी रूट की ट्रेनों के यात्रियों को खाने की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। साथ ही रेलवे फर्स्ट एसी के यात्रियों को तवे वाली रोटी भी उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
railways will get the facility to passengers of main 20 trains of fresh food From today
railway food - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंबी दूरी की ट्रेन के मुसाफिरों को फिर से गर्मा-गर्म खाना मिलेगा। अब उन्हें पैक्ड फुड की जगह किचेन में पकाया हुआ ताजा खाना परोसा जाएगा। एसी फर्स्ट के यात्रियों को तवे वाली गर्मा-गर्म रोटी भी दी जाएगी। कोविड की वजह से ट्रेनों में मिलने वाले खाना को बंद कर दिया गया था जिसें रविवार से फिर से शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन


एक जनवरी से सभी दिशाओं में चलने वाली ट्रेन में इस तरह की सुविधा रेलवे शुरू करेगा। फिलहाल रविवार से 20 ट्रेनों में खाने की सुविधा मिलेगी। 7 दिसंबर तक 50 ट्रेनों में खाने की सुविधा।
विज्ञापन


रविवार से लंबी दूरी की ट्रेनों में ताजा खाना देने का सिलसिला रेलवे शुरू करने जा रहा है। रविवार को प्रीमियम ट्रेनों में शुमार भोपाल शताब्दी, लखनऊ शताब्दी, कालका शताब्दी और श्रीमाता वैष्णव देवी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में आईआरसीटीसी यात्रियों को उनके सीट पर खाना परोसेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जयपुर डबल डेकर, संगमित्र, अर्चना एक्सप्रेस, धनबाद-आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेन में खाने की आपूर्ति की जाएगी। इसकी गाइड लाइन जारी कर दी गई है।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार 7 दिसंबर तक 50 से अधिक ट्रेनों के यात्रियों को ताजा खाना मिलने लगेगा। इनमें राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, मेल व एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। इसके लिए यात्रियों से ट्रेन में ही खाने का चार्ज पुराने रेट के अनुसार ही लिया जाएगा। सामिष और निरामिष दोनों तरह के भोजन ज्यादातर ट्रेनों में उपलब्ध होंगे। साथ ही नाश्ते के वक्त नाश्ता व चाय-कॉफी की सुविधा मिलेगी। रात में और दोपहर में यात्रियों को पूरा खाना दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed