फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways will bring passenger citizen charter in December

दिसंबर में यात्री सिटीजन चार्टर लाएगा रेलवे

Thu, 26 Oct 2017 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 26 Oct 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
Railways will bring passenger citizen charter in December
रेलमंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ANI
रेल यात्रियों की समस्याओं के निपटारे के लिए रेलवे जल्द ही यात्री सिटीजन चार्टर जारी करेगा। इसमें रेल यात्रियों की समस्या का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलकर्मी चार्टर जारी करने के दौरान यह घोषणा की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिसंबर तक यात्री चार्टर की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी व सभी बोर्ड सदस्य उपस्थित थे।

रेल मंत्री ने बेहतर व्यवस्था के लिए रेल मंडलों में एडिशनल डिविजनल रेलवे मैनेजर (एडीआरएम) की संख्या बढ़ाने की घोषणा की। कहा कि अब हर रेल मंडल में दो एडीआरएम होंगे। दिल्ली में तीन एडीआरएम व मुंबई में चार एडीआरएम के पद होंगे। 
विज्ञापन


इस घोषणा के साथ ही गोयल ने यह भी संकेत दिया कि रेलवे बोर्ड के अधिकारियों को भी रेलवे के अन्य जोन में भेजा जाएगा। 

रेलवे बोर्ड की शक्ति को कम कर रेल मंडल व रेलवे जोन में अधिकारियों का स्थानांतरण कर वहां की शक्ति को बढ़ाया जाएगा। करीब 70 एडीआरएम की नियुक्ति के निर्णय से कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड के कई ईडी व डॉयरेक्टरों को इस पद पर नियुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) में रेल मंत्रालय के अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। ताकि विभिन्न तकनीकों को योजना में शामिल किया जाए। उधर, महाप्रबंधकों को सेफ्टी संबंधी फैसले लेने की शक्ति दी गई है।

ये भी पढे़ंः नवंबर से मंजिल पर जल्द पहुंचेंगे यात्री, लंबी दूरी की 700 ट्रेनों का 'ट्रैवल टाइम' 2 घंटे तक होगा कम

अब 99 साल की लीज
स्टेशनों के विकास के लिए अब 99 साल की लीज दी जाएगी। स्टेशन डेवलपमेंट अथॉरिटी पहले टेंडर में 45 साल की ही लीज देने की तैयारी में था। स्टेशन विकास के लिए 150 से अधिक कंपनियों से रेल मंत्री की चर्चा हुई है। 

स्वचालित सीढ़ी लगा दी जाएगी सुविधा
मुंबई हादसे के बाद उपनगरीय सेवा के अध्ययन के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया गया है कि मुंबई में 370 स्वचालित सीढ़ियां लगनी चाहिए। देशभर के स्टेशनों पर तीन हजार स्वचालित सीढ़ियां लगाने की जरूरत है। गोयल ने कहा, इस पहल से मेक इन इंडिया को भी प्रोत्साहित किया जा सकेगा। स्वचालित सीढ़िया बनाने में भारतीय कंपनी भी आगे आएगी।

 

सभी स्टेशन व ट्रेनों में लगेगा सीसीटीवी कैमरा

Railways will bring passenger citizen charter in December
सीसीटीवी - फोटो : FILE PHOTO
गोयल ने कहा कि देश भर के स्टेशन व सभी ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी काम किया जा रहा है। जिन स्टेशनों पर अधिक आवाजाही होती है वहां प्राथमिकता के आधार पर निजी भागीदारों को भी जोड़ा जा सकता है। प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने के लिए महाप्रबंधकों से आंकड़े मांगे गए हैं। जहां जरूरत होगी वहां प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाई जाएगी। स्टेशनों की श्रेणी में भी बदलाव किया जाएगा। जहां ज्यादा यात्रियों की तादाद है वहां और बेहतर सुविधा दी जाएगी। 

एलिवेटेड ट्रेन सर्विस के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट
एलिवेटेड ट्रेन सर्विस पर गोयल ने कहा है कि मुंबई में दो एलिवेटेड ट्रेन सर्विस पर काम चल रहा है। दिल्ली, बंगलूरू के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट अपेक्षित है। सात लाख मीट्रिक टन रेल खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रहे हैं। इससे बेहतर रेल ट्रैक बन सकेगा।

कई विभागों का किया जा रहा पुनर्गठन
गोयल ने कहा कि रेलवे के कई विभागों का पुनर्गठन किया जा रहा है। ट्रांसफॉरमेशन सेल व मोबिलिटी सेल को मर्ज किया गया है ताकि बेहतर काम हो सके। अधिकारियों के अधिकार का भी विकेंद्रीकरण किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed