Railways: देशभर में हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत की रफ्तार क्यों हो रही धीमी? रेलमंत्री ने इसके पीछे बताई ये वजह
संसद सत्र के दौरान कई सदस्यों ने रेल मंत्री से इस संदर्भ में सवाल पूछे है। सांसदों ने रेलमंत्री से पूछा है कि इतनी तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन की एवरेज स्पीड कम क्यों है? सरकार की क्या योजना है? ट्रेन को पूरी स्पीड से चलाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? और कब तक यह हो पाएगा? वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड कम क्यों हुई, इसके बारे में रेल मंत्री ने जवाब दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी तेज स्पीड और आधुनिक सुविधाओं के कारण यात्रियों की पसंद बन रही वंदे भारत ट्रेन की अब स्पीड पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन उस गति से नहीं दौड़ रही है, जितनी इसके चलते का दावा किया गया था। वंदे भारत की स्पीड पर उठ रहे सवाल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद सामने आए है। उन्होंने उस कारण को बताया है, जिसकी वजह से इस ट्रेन की रफ्तार कुछ कम हुई है।
संसद सत्र के दौरान कई सदस्यों ने रेल मंत्री से इस संदर्भ में सवाल पूछे है। सांसदों ने रेलमंत्री से पूछा है कि इतनी तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन की एवरेज स्पीड कम क्यों है? सरकार की क्या योजना है? ट्रेन को पूरी स्पीड से चलाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? और कब तक यह हो पाएगा? वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड कम क्यों हुई, इसके बारे में रेल मंत्री ने जवाब दिया।
यह भी पढ़ें- 'संघ को समझना सरल नहीं, उसके काम को समझना होगा', 15 ग्राफिक्स में पीएम मोदी का पूरा पॉडकास्ट
रेलमंत्री ने बताया कि ट्रेन की स्पीड सिर्फ इंजन पर ही निर्भर नहीं करती। ट्रेन जिस पटरी पर चलती है, उसकी हालत भी मायने रखती है। रेलवे लाइन को बेहतर बनाने का काम लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2014 में सिर्फ 31000 किमी पटरी पर ही ट्रेन 110 किमी प्रति घंटे या उससे ज्यादा की स्पीड से चल सकती थी। अब यह लगभग 80000 किमी हो गया है। यानी अब ज्यादा लंबी पटरियों पर ट्रेन तेज स्पीड से दौड़ सकती है।
दरअसल, चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनी वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। हालांकि, कुछ समय पहले ट्रायल में यह ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती नजर आई थी, लेकिन इसकी स्पीड कम होने के चलते इस ट्रेन की रफ्तार पर सवाल उठ रहे है। इन दिनों देश भर में 136 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। यह भारत की सबसे तेज ट्रेनों में से एक है। लगभग सभी रूट पर वंदे भारत को भरपूर यात्री मिल रहे हैं। इस रूट पर ये ट्रेन यात्रियों की पूरी क्षमता के साथ दौड़ रही हैं। हालांकि शुरुआत में कुछ रूट पर यात्रियों की संख्या काफी कम थी, लेकिन अब उन रूट पर भी इस ट्रेन को खूब यात्री मिल रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.