फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways to update their signal system by installing anti-collision system

ट्रेन रोधी टक्कर प्रणाली लगाकर अपने सिग्नल सिस्टम को अपडेट करेगा रेलवे: अध्यक्ष

Fri, 30 Aug 2019 01:53 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 30 Aug 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
Railways to update their signal system by installing anti-collision system
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भारतीय रेलवे अपने पूरे नेटवर्क में ट्रेनों की टक्कर को रोकने वाली प्रणाली लगाकर अगले कुछ सालों में अपनी पूरी सिग्नल प्रणाली को अपडेट करने में जुटा है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष बीके यादव ने गुरुवार को कहा कि रेलवे ने मुंबई-अहमदाबाद मार्ग के अलावा 10 और ऐसी उच्च रफ्तार रेल गलियारों की पहचान की है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि मुंबई-अहमदाबाद मार्ग हाई स्पीड ट्रेन, बुलेट ट्रेन परियोजना नाम से लोकप्रिय है। रेल इंडिया कांफ्रेंस एंड एक्सपो में बीके यादव ने कहा कि हम अब पूरी सिग्नल प्रणाली को अगले कुछ सालों में ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली से लैस करने की प्रक्रिया में जुटे हैं। उन्होंने कहा फिलहाल, भारतीय रेलवे के 70 हजार किलोमीटर के नेटवर्क पर हमारे पास आधुनिक सिग्नल प्रणाली नहीं है। 
विज्ञापन


भारतीय रेलवे की 508 किलोमीटर लंबी मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड ट्रेन के बारे में उन्होंने कहा कि हाई स्पीड गलियारे का काम तेजी से और सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद मार्ग के अलावा रेलवे ने 10 और उच्च रफ्तार गलियारों की पहचान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed