फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways to resume service of providing linen and blankets inside trains

Indian Railway: रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, कंबल और बेडशीट की सुविधा तुरंत शुरू करने का आदेश

Thu, 10 Mar 2022 08:53 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Mar 2022 08:53 PM IST
सार

Indian Railway News: कोरोना काल में ट्रेनों में बेडशीट, कंबल और पर्दे की सुविधा निलंबित कर दी गई थी। इसे रेलवे एक बार फिर से शुरू करने जा रहा है। गुरुवार को रेलवे ने इस सुविधा को तुरंत शुरू करने का आदेश दिया है। कंबल और बेडशीट ना मिलने के चलते लोग इसकी काफी मांग कर रहे थे। इससे पहले खाने समेत कई सुविधाएं दोबारा शुरू की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
Railways to resume service of providing linen and blankets inside trains
AC 3-Tier Economy Coach - फोटो : Special Arrangement

विस्तार

रेल यात्रियों के लिए रेलवे की तरफ से गुरुवार को बड़ी राहत की घोषणा की गई है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए ट्रेनों के अंदर बेडशीट, कंबल और पर्दे उपलब्ध कराने की सेवा फिर से शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। ये सुविधाएं कोरोना काल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव की वजह से निलंबित कर दी गई थीं। 

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को जारी आदेश में कहा कि इन वस्तुओं की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू की जाए। सीलबंद कवर में तकिए, कंबल, चादरें और तौलिये शामिल होंगे। इससे पहले खाने समेत कई सुविधाएं दोबारा शुरू की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


रेलवे ने ट्रेनों में भोजन की सेवा और टिकटों पर अपनी अधिकांश रियायतों को भी निलंबित कर दिया था, इनमें से अधिकांश सुविधाओं को फिर से शुरू कर दिया है। हालांकि यात्रियों के लिए टिकट पर रियायतें निलंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के प्रयास में रेलवे ने मई 2020 में घोषणा की थी कि वह सभी ट्रेनों के वातानुकूलित डिब्बों में कंबल और पर्दे नहीं बांटे जाएंगे। यात्रियों को सलाह दी गई कि वे लंबी यात्रा पर अपना कंबल और बेडशीट स्वयं लाएं। साथ ही निर्देश दिया गया था कि ट्रेन के डिब्बों में न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस निर्धारित किया जाए।
 

कंबल और बेडशीट नहीं मिलने के चलते लोग इसकी काफी समय से मांग कर रहे थे। ये सुविधाएं ना मिलने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। बहुत से ऐसे भी लोग थे, जो ट्रेन में ये सब सुविधाएं ना मिलने की वजह से विमान से यात्रा करने को तवज्जो देने लगे थे। वहीं ट्रेन और विमान के एसी के किराए में अब ज्यादा फर्क नहीं रहा है। 
 

क्या-क्या सुविधाएं हो चुकी हैं बहाल
रेलवे ने सबसे पहले स्पेशल ट्रेनों के नाम पर महत्वपूर्ण ट्रेनों की सुविधा बहाल की। उसके बाद इन ट्रेनों में पेंट्री कार की सुविधा शुरू की, ताकि लोगों को ट्रेन में बना हुआ खाना आसानी से मुहैया कराया जा सके। यानी चाय-कॉफी से लेकर तमाम तरह के खाने अब रेलगाड़ी में ही बना कर बेचे जा रहे हैं। इससे पहले लोगों को खाने की सुविधा देने के लिए सिर्फ रेडी टू इट खाना ही मिलता था। 


 

पहले क्या मिलता था ट्रेन के एसी क्लास में
अगर कोरोना काल से पहले की बात करें तो ट्रेन के एसी क्लास में यात्रा करने पर बेड रोल मुफ्त में मिलता था। गरीब रथ ट्रेन में इसके लिए मामूली चार्ज (25 रुपये) देना होता था। एक बेड रोल में दो चादर, एक तकिया, एक कंबल और एक छोटा तौलिया होता था। कोरोना काल में जब ट्रेन की सुविधा फिर से शुरू की गई तो बेड रोल देना बंद कर दिया गया। उस समय रेलवे का कहना था कि बेड रोल से कोरोना का संक्रमण फैल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed