फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways to operate over 63 services on Ganpati Festival 2021, Check here schedule

गणपति महोत्सव 2021: रेलवे चलाएगा 63 से अधिक ट्रेनें, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

Mon, 30 Aug 2021 06:35 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 30 Aug 2021 06:35 AM IST
सार

रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया था कि गणपति उत्सव के कारण यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे गणपति उत्सव के लिए 63 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाएगा।

विज्ञापन
Railways to operate over 63 services on Ganpati Festival 2021, Check  here schedule
गणपति महोत्सव - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र में गणेश महोत्सव की की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं, इसी के साथ रेल मंत्रालय ने 10 सितंबर से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की मंजूरी दे दी है। मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे महाराष्ट्र में आगामी गणेश उत्सव के दौरान 100 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाएंगे। इसमें से मध्य रेलवे महाराष्ट्र में कोंकण क्षेत्र की ओर उत्सव की भीड़ को ध्यान में रखते हुए 63 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाएगा।

विज्ञापन


मध्य रेलवे ने पहले ही 112 विशेष गणपति ट्रेनों और पश्चिम रेलवे ने 42 विशेष ट्रेनों की घोषणा गणपति उत्सव को देखते हुए की थीं। नई ट्रेनें पहले से घोषित ट्रेनों के अलावा हैं। 
विज्ञापन


ट्रेनों की सेवाएं इस प्रकार हैं-
लोकमान्य तिलक टर्मिनस- रत्नागिरी स्पेशल (2 सेवाएं)- 01253 स्पेशल 10/9/2021 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 05.33 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12.45 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी। 01254 विशेष गाड़ी रत्नागिरी से 10/9/2021 को दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 08.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकमान्य तिलक टर्मिनस- सावंतवाड़ी रोड त्रिसाप्ताहिक स्पेशल (10 सेवाएं)- 01257 स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार, मंगलवार और गुरुवार को 4/9/2021 से 14/9/2021 तक 10.40 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 11.50 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।

01258 विशेष गाड़ी सावंतवाड़ी रोड से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को 6/9/2021 से 15.9.2021 तक रात 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। 

हाल्ट: ठाणे, पनवेल, रोहा, मनगाँव, वीर, करंजदी, खेड़, चिपलून, सवरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर, रत्नागिरी, अदावली, विलावड़े, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुदल।

पनवेल- सावंतवाड़ी रोड सप्ताह में 4 दिन स्पेशल (14 सेवाएं)- 01259 स्पेशल 5/9/2021 से 15/9/2021 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को पनवेल से 11.55 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 11.50 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। 

01260 विशेष गाड़ी सावंतवाड़ी रोड से प्रत्येक शनिवार, रविवार, मंगलवार और गुरुवार को 4/9/2021 से 14/9/2021 तक 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.15 बजे पनवेल पहुंचेगी।

हाल्ट: रोहा, मानगाँव, वीर, करंजडी खेड़, चिपलून, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर, रत्नागिरी, अदावली, विलावड़े, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग।

दादर- रत्नागिरी स्पेशल (8 सेवाएं)- 01263 स्पेशल 4/9/2021, 5/9/2021, 6/9/2021 और 9/9/2021 को दादर से 08.15 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 16.50 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी। 


01264 विशेष 4/9/2021, 5/9/2021, 6/9/2021 और 9/9/2021 को रत्नागिरी से 3.45 बजे प्रस्थान करेगी  और अगले दिन 00.45 बजे दादर पहुंचें। हाल्ट: पनवेल, रोहा, मानगाँव, वीर, करंजड़ी, खेड़, चिपलून, सवरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed