फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways to offer affordable meals, packaged water to general coach passengers

भारतीय रेलवे की नई सुविधा: अब जनरल डिब्बे में 20 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, जानें खाने में क्या-क्या

Wed, 19 Jul 2023 08:30 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 19 Jul 2023 08:30 PM IST
सार

Indian Railway: रेलवे बोर्ड ने जनरल सिटिंग कोचों के पास प्लेटफॉर्म पर रखे जाने वाले काउंटरों के माध्यम से किफायती भोजन और किफायती पैकेज्ड पेयजल का प्रावधान करने के निर्देश जारी किए हैं। भोजन को दो श्रेणियों (20 रुपये और 50 रुपये) में बांटा गया है। 

विज्ञापन
Railways to offer affordable meals, packaged water to general coach passengers
जनरल कोच के यात्रियों के लिए किफायती भोजन और पैकेज्ड पानी - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार को कई अहम घोषणाएं की हैं। नए फैसले के तहत अब जनरल कोच के यात्रियों के लिए किफायती भोजन और पैकेज्ड पानी उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, इन भोजन परोसने वाले काउंटरों को जनरल डिब्बों के अनुरूप प्लेटफार्मों पर रखा जाएगा। भोजन को दो श्रेणियों में बांटा गया है। टाइप वन में 20 रुपये की कीमत में सूखे 'आलू' और अचार के साथ सात 'पूरियां' शामिल हैं। टाइप दो भोजन की कीमत 50 रुपये होगी और यात्रियों को चावल, राजमा, छोले, खिचड़ी, कुल्चे, भटूरे, पाव-भाजी और मसाला डोसा परोसा जाएगा।  
विज्ञापन


काउंटरों का स्थान रेलवे जोन तय करेंगे
रेलवे बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों को जनरल सिटिंग कोचों के पास प्लेटफॉर्म पर रखे जाने वाले काउंटरों के माध्यम से किफायती भोजन और किफायती पैकेज्ड पेयजल का प्रावधान करने के निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है, 'भोजन की आपूर्ति आईआरसीटीसी की रसोई इकाइयों से की जानी है। इन काउंटरों का स्थान रेलवे जोन द्वारा तय किया जाना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सुविधा अब तक 51 स्टेशनों पर लागू 
प्लेटफार्मों पर इस खास काउंटर का प्रावधान छह महीने की अवधि के लिए प्रायोगिक आधार पर किया गया है। अब तक, यह प्रावधान 51 स्टेशनों पर लागू किया गया है और गुरुवार से यह 13 और स्टेशनों पर उपलब्ध होगा। अधिकारियों ने बताया कि इन काउंटरों पर 200 एमएल के पीने के पानी के गिलास उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि इसे यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है, खासकर इन कोचों में जहां अक्सर भीड़भाड़ रहती है।


क्या हैं जीएस कोच?
जीएस कोच सामान्य सीटिंग कोच कहलाते हैं। यह द्वितीय श्रेणी का अनारक्षित कोच है। आम तौर पर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों सहित प्रत्येक ट्रेन में कम से कम दो जीएस कोच होते हैं, एक लोकोमोटिव के पास और एक ट्रेन के अंत में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed