{"_id":"5efb6e618ebc3e42b9253c7a","slug":"railways-to-expand-to-350-local-trains-in-mumbai-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी, बैंक और कोर्ट के कर्मचारियों के लिए आज से शुरू होगी मुंबई लोकल ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकारी, बैंक और कोर्ट के कर्मचारियों के लिए आज से शुरू होगी मुंबई लोकल ट्रेन
Wed, 01 Jul 2020 02:58 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 01 Jul 2020 02:58 AM IST
विज्ञापन
लोकल ट्रेन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य और केंद्र सरकारों से अनुमोदन के बाद आज से मुंबई मे लोकल ट्रेन, केंद्रीय कर्मचारियों के अलावा अदालतों, बैंकों, रक्षा, आयकर, सीमा शुल्क और अन्य फील्ड में कार्यरत लोगों के लिए शुरू हो रही है। रेलवे मंत्री ने कहा है कि महाराष्ट्र में कल से रेलवे 350 लोकल ट्रेनें चलाएगा।
विज्ञापन
राज्य सरकार के कर्मचारी, जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग, केंद्र सरकार के कर्मचारी, बैंकों को कर्मचारी, अदालत, रक्षा, इनकम टैक्स, कस्टम, पोस्टल सर्विसेज, राज भवन आदि विभागों से जुड़ें लोगों को यात्रा की इजाजत होगी। आम लोगों के लिए फिलहाल लोकल ट्रेनें शुरू नहीं हो रही हैंं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे से केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, उच्च न्यायालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों को लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए सोमवार को सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया। महाराष्ट्र कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।