{"_id":"5efbbcbde0160d6e5f2d0e5a","slug":"railways-starts-booking-tatkal-tickets-to-travel-by-special-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" रेलवे ने स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेलवे ने स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू की
Wed, 01 Jul 2020 03:59 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Wed, 01 Jul 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप स्पेशल ट्रेन में तत्काल टिकट भी बुक करा सकेंगे। इसके साथ ही रेलवे ट्रैक पर चल रही 230 स्पेशल ट्रेनों में चार महीने पहले भी टिकट बुकिंग की सुविधा रेलवे ने शुरू कर दी है। ऑनलाइन के साथ ही रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की से भी तत्काल टिकटों की बुकिंग होगी। इन ट्रेनों में पार्सल और सामानों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 30 स्पेशल राजधानी और 200 स्पेशल मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा करने की राह को आसान किया गया है। रेलवे ने जहां 230 स्पेशल ट्रेनों में एडवांस रिजर्वेशन की अवधि 30 दिन से बढ़ाकर 120 दिन करने का एलान किया है तो वहीं रेलवे मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि 12 मई से चल रही राजधानी स्पेशल ट्रेनों में और 200 स्पेशल मेल व एक्सप्रेस ट्रेन में एक जून से तत्काल टिकट से यात्री यात्रा कर सकेंगे। इन ट्रेनों में अब 120 दिन पहले भी टिकट की बुकिंग होनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टेशनों पर सीटों का तत्काल कोटा आवंटन व अन्य शर्तें पहले की तरह ही होंगी। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी), मोबाइल एप, और टिकट काउंटर से इस सुविधा का यात्री लाभ उठा सकेंगे। तत्काल टिकट बुकिंग के लिए यात्री का पहचान पत्र होना आवश्यक है।