फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways started train from Mumbai to go to Ayodhya, know everything about it

सौगात: अब महाराष्ट्र के यात्रियों के लिए राम मंदिर पहुंचना हुआ आसान, मुंबई से अयोध्या तक चलेगी ये ट्रेन

Sat, 26 Aug 2023 06:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 26 Aug 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार
सेंट्रल रेलवे के ट्वीट के मुताबिक, 'LTT-प्रयागराज द्वी-साप्ताहिक (22129/22130) एक्सप्रेस, जो पहले LTT से प्रयागराज स्थान तक चलती थी, अभी 27/08/23 से ट्रेन आगे अयोध्या कैंट तक चलेगी। ये ट्रेन पहले लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रयागराज स्थानक तक चलती थी, अभी 27/08/23 से ट्रेन आगे अयोध्या कैंट तक चलेगी।
loader
Railways started train from Mumbai to go to Ayodhya, know everything about it
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दे...क्योंकि अब अयोध्या में निर्मित राम मंदिर तक पहुंचना बहुत आसान होने वाला है। रेलवे अब कई ट्रेनों के स्टॉपेज अयोध्या तक बढ़ाने के विचार कर रहा है। इसी सिलसिले में रेलवे ने मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन (LTT) से प्रयागराज तक चलने वाली ट्रेन के स्टॉपेज को बढ़ा दिया गया है। अब ये ट्रेन अयोध्या कैंट तक चलेगी। इसे अलावा कई अतिरिक्त स्टेशनों पर भी रुकेगी।  सेंट्रल रेलवे ने ट्वीट शेयर कर यात्रियों को जानकारी दी है। ये नए बदलाव 27 अगस्त और 28 अगस्त 2023 से प्रभावी हो जाएंगे।



सेंट्रल रेलवे के ट्वीट के मुताबिक, 'LTT-प्रयागराज द्वी-साप्ताहिक (22129/22130) एक्सप्रेस, जो पहले LTT से प्रयागराज स्थान तक चलती थी, अभी 27/08/23 से ट्रेन आगे अयोध्या कैंट तक चलेगी। ये ट्रेन पहले लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रयागराज स्थानक तक चलती थी, अभी 27/08/23 से ट्रेन आगे अयोध्या कैंट तक चलेगी। प्रयागराज से अयोध्या कैंट के बीच में ट्रेन प्रयागराज जंक्शन, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर इन स्टेशनों पर रुकेगी. LTT से प्रयागराज समय में कोई बदलाव नहीं है।'


LTT- अयोध्या कैंट बाई विकली एक्सप्रेस (22129) लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मंगलवार और रविवार को सुबह छह बजे निकलेगी। ये ट्रेन बुधवार और सोमवार को दोपहर 12.10 बजे अयोध्या कैंट पर पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या कैंट- LTT एक्सप्रेस ट्रेन (22130) बुधवार और सोमवार को दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर अयोध्या कैंट स्टेशन से निकलेगी। ये ट्रेन गुरुवार और मंगलवार को रात 8.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर पहुंचेगी।

LTT- अयोध्या कैंट बाई विकली एक्सप्रेस प्रयागराज को सुबह 8.40 बजे पहुंचेगी। ये 09.05 बजे निकलेगी। प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर 9.18 बजे पहुंचेगी और 9.20 बजे प्रस्थान करेगी। प्रतापगढ़ में ये ट्रेन 10.12 बजे पहुंचेगी और 10.14 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन सुल्तानपुर 10.54 बजे पहुंचेगी। ये 10.56 बजे स्टेशन से रवाना होगी। वहीं, वापसी में AYC-LTT एक्सप्रेस (22130) सुल्तानपुर 3.38 बजे पहुंचेगी और 3.40 बजे प्रस्थान करेगी। प्रतापगढ़ पर दोपहर 4.18 बजे पहुंचेगी और 4.20 बजे प्रस्थान करेगी।

प्रयागराज जंक्शन शाम 5.34 बजे पहुंचेगी और 5.36 बजे निकलेगी। प्रयागराज स्टेशन पर ट्रेन आधा घंटा रुकेगी। ट्रेन शाम छह बजे प्रयागराज स्टेशन पर पहुंचेगी और साढ़े छह बजे प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed