फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways Passengers will get Puri-Sabzi along with tickets at railway stations

Railways: रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को टिकट के साथ मिलेगी पूड़ी-सब्जी,एक ही पंडाल में मिलेगी इतनी सुविधाएं

Thu, 24 Oct 2024 06:46 PM IST
राहुल कुमार ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 06:46 PM IST
सार

Indian Railways: उत्तर रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी कुलतार सिंह ने अमर उजाला से विशेष चर्चा में कहा कि,दिवाली और छठ के त्योहार को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए गए है।

विज्ञापन
Railways Passengers will get Puri-Sabzi along with tickets at railway stations
भारतीय रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली और छठ के दौरान राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशनों से रोज लाखों लोग सफर करेंगे। इसमें अधिकांश यात्री यूपी और बिहार के होंगे। ऐसे में भीड़ को ध्यान में रखते हुए  एक तरफ जहां रेलवे अतिरिक्त ट्रेन शुरू करेगा। वहीं दूसरी तरफ स्टेशन परिसर में भी यात्रियों के लिए विशेष बंदोबस्त किए जा रहे है। पहली बार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरक्षित और अनारक्षित टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अलग अलग पंडाल बनाए जा रहे है। नई दिल्ली के अलावा आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर भी पंडाल तैयार किए जा रहे है। त्योहारों को ध्यान में रखकर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जीआरपी, आरपीएफ के साथ स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से चेकिंग करते हुए संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्लेटफार्म पर पुलिस की टीमों को मुस्तैद कर दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी कुलतार सिंह ने अमर उजाला से विशेष चर्चा में कहा कि,दिवाली और छठ के त्योहार को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए गए है। इन स्टेशनों पर यात्रियों को सस्ते रेट खाना भी मिलेगा। साथ ही हर यात्रियों के रुकने के लिए अलग अलग पंडाल भी लगाए गए है। यहां से गाड़ी का समय निकट आने पर उन्हें प्लेटफार्म पर ले जाया जाएगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरक्षित और अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों के प्रवेश के लिए अलग अलग गेट होंगे। अब तक 3144 विशेष रेलगाड़ी चलाने की घोषणा उत्तर रेलवे ने की है। इसके अलावा पहले चलने वाली गाड़ियों में अतिरिक्ति कोच भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


कुलतार सिंह ने बताया कि, दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों पर मिनी कंट्रोल रूम तैयार किया गया है।  इसके साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मेडिकल टीम की भी तैनाती की गई है। यात्रियों को स्टेशनों पर बहुत ही सस्ते रेट पर गर्म खाना दिया जाएगा। इसके लिए भी अलग से काउंटर लगाए जाएंगे। इसके अलावा पीने के पानी के अलावा अतिरिक्ति शौचालय भी लगाए जाएंगे। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बीते वर्ष के मुकाबले तीन गुना बड़ा पंडाल लगाया जाएगा। यात्रियों की मदद के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। कुछ रेक को रिजर्व रखा गया है। इन
विज्ञापन
विज्ञापन

का इस्तेमाल आवश्यकतानुसार किया जाएगा।

उत्तर रेलवे ने शुरु की स्पेशल ट्रेन
दीपावली और छठ पूजा में घर जाने वालों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। उत्तर रेलवे ने अब तक 3050 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेनों में 59 अतिरिक्त कोच लगाकर 2.25 लाख से अधिक सीट की व्यवस्था की गई है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया, उत्तर रेलवे अन्य क्षेत्रीय रेलवे के सहयोग से एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक तक 3,050 ट्रेनें चलाई जा रही है। इनमें से लगभग 83 प्रतिशत स्पेशल ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, असम के लिए हैं। भीड़ अधिक बढ़ने पर अल्प सूचना के आधार पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों की जानकारी के लिए घोषणाएं की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसकी जानकारी दी जाएगी। यात्रियों को टिकट खरीदने में परेशानी न हो इसके लिए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न शहरों के लिए अलग से टिकट काउंटर बनाए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed