{"_id":"6706437d156e2b477a016e48","slug":"railways-no-queuing-no-jostling-passengers-traveling-in-general-coach-will-get-seats-know-the-plan-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: न लाइन में लगना न धक्का मुक्की; जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी सीट, जानें प्लान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railways: न लाइन में लगना न धक्का मुक्की; जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी सीट, जानें प्लान
Wed, 09 Oct 2024 02:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 09 Oct 2024 02:19 PM IST
सार
देश में करीब 10 हजार से अधिक ट्रेनें चल रही है। इसमें वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी के अलावा मेल एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, लोकल, ईएमयू और डीएमयू शामिल हैं। सभी मेल एक्सप्रेस की संख्या करीब 822 है। इन सभी ट्रेनों में चार-चार कोच जनरल के लगाए जा रहे हैं। इनमें दो आगे और दो पीछे कोच लगेंगे।
विज्ञापन
Railways
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेन के जनरल डिब्बों में सफर करने वाले यात्रियों की लिए खुशखबरी है। नए साल से उन्हें अब जनरल डिब्बे में सीट लेने के लिए लाइन नहीं लगना होगा। न ही उन्हें भीड़ में यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ेगा। यात्री दिसंबर 2024 या जनवरी 2025 से आरामदायक तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। भारतीय रेलवे ने जनरल कोच में सफर करने वाले आम यात्रियों को सुविधा देने के लिए मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में चार-चार जनरल कोच लगाने का फैसला लिया हैं। ये कोच दिसंबर 2024 या जनवरी 2025 तक लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस समय देश में करीब 10 हजार से अधिक ट्रेनें चल रही है। इसमें वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी के अलावा मेल एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, लोकल, ईएमयू और डीएमयू शामिल हैं। सभी मेल एक्सप्रेस की संख्या करीब 822 है। इन सभी ट्रेनों में चार-चार कोच जनरल के लगाए जा रहे हैं। इनमें दो आगे और दो पीछे कोच लगेंगे।
विज्ञापन
अभी तक सभी मेल-एक्सप्रेस में जनरल कोचों की संख्या तय नहीं है। कुछ ट्रेनों में एक कोच,किसी में दो या किसी में इनकी संख्या तीन या चार होती है। इसी कारण जिस ट्रेन में जनरल डिब्बों की संख्या कम होती है उन ट्रेनों में भीड़ ज्यादा होती है। इसी वजह से ऐसे यात्री जनरल डिब्बों में भीड़ होने के चलते
विज्ञापन
स्लीपर कोच में बैठ जाते है। इससे अन्य यात्रियों को परेशान होती है। इसलिए रेलवे सभी ट्रेनों में कोच बढ़ाने जा रहा है।
रेल मंत्रालय के अनुसार सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में कुल मिलाकर 1300 कोचों की जरूरत पड़ेगी। इन कोचों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। जैसे-जैसे कोच बनते जा रहे हैं, ट्रेनों में लगाए जा रहे हैं। अभी तक 120 ट्रेनों में चार-चार कोच लगाए जा चुके हैं। भारतीय रेलवे कुल 2000 जनरल कोचों का निर्माण मार्च 2024 तक करेगा। इनमें से 1300 कोच लगने के बाद के बाद बचे हुए 700 कोच को पुराने कोचों से रिप्लेस किया जाएगा।