फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways In new year passengers traveling in Delhi to Kashmir sleeper coach by train will get heater

Railways: नए साल में ट्रेन से दिल्ली टू कश्मीर,स्लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा हीटर-गर्म पानी

Wed, 25 Dec 2024 08:33 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 25 Dec 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Indian Railways:  भारतीय रेलवे नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच एक ऐसी ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है, जो सेंट्रली हीटेड होगी। यानी स्लीपर कोच में भी हीटर लगा होगा। यह ट्रेन 13 घंटे में दिल्ली-श्रीनगर की दूरी तय करेगी।
loader
Railways In new year passengers traveling in Delhi to Kashmir sleeper coach by train will get heater
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल से ट्रेन से जम्मू-कश्मीर का सफर आरामदायक होने जा रहा है। क्योंकि रेलवे जनवरी 2025 से दो नई ट्रेन चलाने जा सकता है। इन दोनों में यात्रियों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। दरअसल, कश्मीर में दिसंबर और जनवरी के महीने में तापमान माइनस तक पहुंच जाता है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए ऐसा कोच डिजाइन किया है, जिसमें स्लीपर बोगी में हीटर की व्यवस्था होगी।


जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच एक ऐसी ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है, जो सेंट्रली हीटेड होगी। यानी स्लीपर कोच में भी हीटर लगा होगा। यह ट्रेन 13 घंटे में दिल्ली-श्रीनगर की दूरी तय करेगी। अगले महीने इन ट्रेनों का उद्घाटन होने की उम्मीद है। हालांकि ट्रेन के द्वितीय श्रेणी के स्लीपर कोच में हीटर की सुविधा नहीं होगी।


पहली ट्रेन नई दिल्ली से श्रीनगर तक शुरू होगी। इसके शुरू होने से दिल्ली से श्रीनगर जाने वालों को यात्रियों को जम्मू से अलग ट्रेन नहीं बदलनी होगी। हालांकि जो नई ट्रेन चलेगी वह वंदे भारत ट्रेन नहीं। दिल्ली से श्रीनगर तक की दूरी यह ट्रेन 13 घंटे में पूरी करेगी। यह ट्रेन 359 मीटर ऊंचे चेनाब ब्रिज को पार करती हुई जाएगी।

जबकि दूसरी ट्रेन कटरा-बारामूला रूट के लिए चेयर सीटिंग के साथ वंद भारत लॉन्च की जाएगी। इसमें आठ कोच होंगे। इस ट्रेन की खासियत यह है कि ठंड से बचाने के लिए पानी की टंकियों के लिए सिलिकॉन हीटिंग पैड की व्यवस्था है। कश्मीर में ठंड की वजह से जब पारा माइनस में पहुंच जाता है तो लोको पायलट के सामने का शीशे पर बर्फ जम जाती है। इसके लिए भारतीय रेलवे में पहली बार फ्रंट ग्लास को स्पेशल एम्बेडेड हीटिंग एलिमेंट के साथ डिजाइन किया गया है, ताकि किसी भी परिस्थिति में पायलट कोच डिफ्रॉस्ट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed