{"_id":"66290c09b7a2cbc64f0d3309","slug":"railways-have-decided-rail-neer-packaged-drinking-water-bottle-of-500-ml-served-all-vande-bharat-trains-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Trains: अब वंदे भारत ट्रेनों में मिलेगी आधे लीटर वाली पानी की बोतल; रेलवे ने इस वजह से लिया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vande Bharat Trains: अब वंदे भारत ट्रेनों में मिलेगी आधे लीटर वाली पानी की बोतल; रेलवे ने इस वजह से लिया फैसला
Wed, 24 Apr 2024 07:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 24 Apr 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat
- फोटो : ANI
ट्रेनों में पीने के पानी की बर्बादी को बचाने के लिए रेलवे ने एक अहम पहल की है। इसके तहत रेलवे ने फैसला किया है कि सभी वंदे भारत ट्रेनों में प्रत्येक यात्री को 500 मिलीलीटर की एक रेल नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर (पीडीडब्ल्यू) बोतल दी जाएगी। इसके अलावा 500 मिलीलीटर की एक और रेल नीर पीडीडब्ल्यू बोतल यात्रियों को मांग पर बिना कोई अतिरिक्त राशि लिए मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले ट्रेन में एक लीटर की पानी की बोतल मुहैया कराई जाती थी। कई बार देखा जाता था कि ज्यादातर यात्री एक लीटर पानी का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। इस वजह से अब एक लीटर पानी को दो हिस्सों में दिए जाने का फैसला किया गया है। यात्रा शुरू होते ही यात्रियों को 500 मिली. की बोतल दी जाएगी। इसके बाद अगर उन्हें जरूरत पड़ती है और वह इसकी मांग करते हैं तो 500 मिली. की एक और पानी की बोतल उन्हें मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन