फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways formulated action plan for Holi, decided to run 30 special trains

रेलवे ने होली के लिए तैयार किया एक्शन प्लान, 30 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय  

Wed, 04 Mar 2020 05:35 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 04 Mar 2020 05:35 AM IST
सार

  •  अतिरिक्त कोच लगाकर 31 हजार अतिरिक्त सीट की व्यवस्था की
  •  होली के लिए 30 स्पेशल ट्रेनें 402 फेरे लगाएंगी
  •  24 नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच उपलब्ध कराए जाएंगे

विज्ञापन
Railways formulated action plan for Holi, decided to run 30 special trains
भारतीय रेल

विस्तार

होली के लिए रेलवे ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में ट्रेनों को चलाने के साथ ही सुरक्षा तैयारी भी की गई है। यात्रियों को सुरक्षा के साथ उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचाने के लिए कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें रेलवे चलाएगा। उत्तर रेलवे ने होली के लिए 30 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


जो कुल 402 फेरे लगाएंगी। इसके अलावा 24 नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। स्टेशनों पर अतिरिक्त काउंटर, स्पेशल ट्रेनों की लगातार घोषणा, भीड़ नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती, डॉग स्क्वायड के साथ ही लगातार मॉनीटरिंग के लिए रेल अधिकारियों की तैनाती करने का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रख इस साल बेहतर प्रबंध किया गया है। पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी संख्या में ट्रेनें चलाई जाएंगी। त्योहार के मौके पर 8-9 लाख अतिरिक्त यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों को टिकट लेने में कोई परेशानी न हो इसके लिए टिकट बुकिंग केंद्रों पर दलालों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। ट्रेन में चेकिंग स्टाफ यात्रियों से टिकट के साथ आईडी प्रूफ की मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्पेशल ट्रेन 1 से 31 मार्च तक चलेंगी। 7 मार्च से 12 मार्च तक इनमें अधिकांश ट्रेनें चलाई जाएंगी। उत्तर रेलवे के अलावा अन्य जोन से चलने वाली कुल 36 ट्रेनों में 60 प्रतिशत ट्रेन पूर्व दिशा के लिए चलाई जाएंगी। इनमें ज्यादातर ट्रेनें नई दिल्ली व आनंद विहार से चलेंगी।


भीड़ प्रबंधन के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। सीसीटीवी, महिला आरपीएफ, महिला टीटी भी तैनात रहेंगी। पीने के पानी की व्यवस्था भी बेहतर रहेगी। नई दिल्ली प्लेटफार्म नंबर 16 से पूर्व दिशा की अधिकांश ट्रेनें चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed