रेलवे: हजारीबाग स्टेशन भी वाई फाई, अब तक देश के 6000 स्टेशनों पर मिलने लगी मुफ्त सुविधा
रेल यात्रियों की बढ़ती इंटरनेट जरूरतों को देखते हुए रेलवे तेजी से स्टेशनों पर वाई फाई सुविधा बढ़ा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के रेल यात्रियों की बढ़ती इंटरनेट जरूरतों को देखते हुए रेलवे तेजी से इसके विस्तार में जुटा हुआ है। शनिवार को झारखंड के हजारीबाग स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा चालू की गई। इसके साथ ही रेलवे के 6000 स्टेशनों पर अब निशुल्क वाई-फाई सुविधा मिलने लगी है। हजारीबाग स्टेशन 6000 वां है।
Railways enables free Wi-Fi at its 6000th station as the facility went live at Hazaribagh town of Jharkhand on Saturday: Official
— Press Trust of India (@PTI_News) May 16, 2021विज्ञापन
2016 में मुंबई से हुई थी शुरुआत
रेलवे ने सबसे पहले 2016 में मुंबई रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करायी थी, रेलवे ने रविवार को बताया कि 15 मई को ओडिशा के अंगुल जिले के जरपदा स्टेशन पर भी यह सुविधा शुरू की गई।भारतीय रेलवे ने स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा देने का अपना सफर जनवरी 2016 में शुरू किया था। इसके तहत मुंबई रेलवे स्टेशन पर सबसे पहले वाई-फाई की सुविधा दी गई। इसके बाद पश्चिम बंगाल का मिदनापुर रेलवे स्टेशन इस सुविधा को प्राप्त करने वाला 5,000 वां स्टेशन बना और 15 मई, 2021 को हजारीबाग 6000 वां स्टेशन बना।
किसी राज्य में कितने स्टेशन वाई फाई
15 मई की स्थिति के अनुसार आंध्र प्रदेश 509, अरुणाचल प्रदेश 3, असम 222, बिहार 384, उत्तर प्रदेश 762, महाराष्ट्र 550, पश्चिम बंगाल 498, राजस्थान 458, तमिलनाडु 418, मध्य प्रदेश 393, कर्नाटक 335, गुजरात 320, ओडिशा 232, झारखंड 217, पंजाब 146, हरियाणा 134, केरल 120, छत्तीसगढ़ 115, तेलंगाना 45, दिल्ली 27, हिमाचल प्रदेश 24, उत्तराखंड 24, जम्मू और कश्मीर 14, गोवा 20, त्रिपुरा 19, यूटी चंडीगढ़ 5, नागालैंड 3, मेघालय, मिजोरम और सिक्किम में 1-1 रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।
बिना खर्च के स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा
रेलवे बिना किसी खर्च के रेलवे स्टेशनों पर स्व-टिकाऊ आधार पर वाई-फाई सुविधाओं का प्रावधान है। यह सुविधा रेल मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक उपक्रम रेलटेल की मदद से प्रदान की जाती हैं। भारत में यह काम (गूगल, डॉट (यूएसओफ के तहत), पीजीसीआईएल और टाटा ट्रस्ट के साथ साझेदारी में किया जा रहा है।