{"_id":"631e111715fdf214a911e15c","slug":"railways-earned-38-percent-more-revenue-than-last-year-till-the-end-of-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: रेलवे ने अगस्त के अंत तक बीते साल से 38 फीसदी ज्यादा कमाई की, जानें किस मद से कितना मिला राजस्व","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railways: रेलवे ने अगस्त के अंत तक बीते साल से 38 फीसदी ज्यादा कमाई की, जानें किस मद से कितना मिला राजस्व
Sun, 11 Sep 2022 10:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:17 PM IST
सार
इस साल अगस्त माह तक बीते साल की तुलना में 38 फीसदी ज्यादा राजस्व जमा हुआ है। वहीं, हाल ही में यह भी सामने आया था कि रेलवे ने तत्काल प्रीमियम से पिछले छह माह में 577 करोड़ रुपये की कमाई की है। कोरोना से पहले इस मद से रेलवे को तीन गुना कमाई हुई थी।
विज्ञापन
इंडियन रेलवे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल के बाद भारतीय रेलवे फिर से पटरी पर आती हुई नजर आ रही है। अगस्त 2022 के अंत में रेलवे का कुल राजस्व 95,486.58 करोड़ रुपये रहा, जो कि बीते साल इसी समायवधि की तुलना में 26,271.29 करोड़ रुपये ज्यादा था। रेलवे के मुताबिक, इस साल अगस्त माह तक बीते साल की तुलना में 38 फीसदी ज्यादा राजस्व जमा हुआ है। वहीं, हाल ही में यह भी सामने आया था कि रेलवे ने तत्काल प्रीमियम से पिछले छह माह में 577 करोड़ रुपये की कमाई की है। कोरोना से पहले इस मद से रेलवे को तीन गुना कमाई हुई थी।
विज्ञापन
रेलवे ने अपने एक बयान में बताया कि यात्री यातायात से मिला राजस्व पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 13,574.44 करोड़ रुपये 116 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 25,276.54 करोड़ रुपये था। रेलवे ने यह भी बताया कि आरक्षित और अनारक्षित दोनों श्रेणियों में पिछले साल की तुलना में यात्री यातायात में वृद्धि हुई है। रेलवे ने अपने बयान में यह भी बताया कि इसके अलावा आखिरी अगस्त तक कोचिंग राजस्व 2437.42 करोड़ रुपये था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 811.82 करोड़ रुपये अधिक है। ये वृद्धि बीते साल की अपेक्षा 50 प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन
वहीं, इस साल अगस्त तक माल ढुलाई से मिला राजस्व 65,505.02 करोड़ रुपये था। पिछले वर्ष की इसी अवधि में मिले राजस्व की तुलना में इस बार 10,780.03 करोड़ रुपये वृद्धि हुई है। रेलवे ने अपने बयान में बताया कि माल ढुलाई से हुई राजस्व वृद्धि में कोयला परिवहन के अलावा खाद्यान्न, उर्वरक, सीमेंट, खनिज तेल, कंटेनर यातायात और शेष अन्य सामानों की ढुलाई का भी योगदान है। वहीं, रेलवे ने यह भी बताया कि कई अलग-अलग मदों से इस काल में मिला राजस्व 2267.60 करोड़ रुपये था, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1105 करोड़ रुपये की वृद्धि को दर्शाता है। ये वृद्धि 95 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन