फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways' big plan for 75th Independence Day, at least 10 Vande Bharat trains to connect 40 cities

सौगात:75वें स्वतंत्रता दिवस के लिए रेलवे की बड़ी योजना, 40 शहरों को जोड़ने के लिए कम से कम 10 वंदे भारत ट्रेनें

Tue, 20 Jul 2021 04:42 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Tue, 20 Jul 2021 04:42 PM IST
सार

आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर , भारतीय रेलवे ने अगस्त 2022 तक कम से कम 10 नई स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है। जिससे  देश के लगभग 40 शहरों को जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
Railways' big plan for 75th Independence Day, at least 10 Vande Bharat trains to connect 40 cities
वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस प्रोजेक्ट की समीक्षा की है और इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि  इंजीनियरिंग कंपनी मेधा जिसे इन सभी 44 वंदे भारत ट्रेनों के लिए बिजली की आपूर्ति का ठेका फरवरी में दिया गया था, उसे रेलवे अधिकारियों ने उन्हें अपनी उत्पादन को और बढ़ाने के लिए कहा है।  जिससे अगले साल मार्च तक सभी ट्रायल रन पूरे करने के बाद कम से कम दो ट्रेनों को चलाया जा सके और बाकी के ट्रायल भी हो सके। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक वंदे भारत ट्रेनसेट को पास करने के लिए सभी जरूरी परीक्षणों के अलावा, ट्रेन को यात्रियों के साथ 1 लाख किमी का वाणिज्यिक संचालन भी पूरा करना होगा। इस शर्त के कारण स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों को रेलवे पटरियों पर व्यावसायिक रूप से उतारने में महीनों लग सकते हैं। 
विज्ञापन


आजादी की 75वीं वर्षगांठ को खास बनाना चाहता है रेलवे
शुरूआती योजना यह थी कि  दिसंबर 2022 या 2023 की शुरुआत में वंदे भारत ट्रेनों के पहले सेट को रेल पटरियों पर उतारा जाए। लेकिन 15 अगस्त 2022 को राष्ट्र आजादी का 75वीं वर्षगांठ मनाएगा, इसे ही खास बनाने के लिए रेलवे की योजना 44 वंदे भारत ट्रेनों को पटरी पर उतारने की है। सूत्रों के मुताबिक इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए रेलवे बोर्ड की हाल में ही एक बैठक हुई है।  बैठक में संबंधित रेलवे बोर्ड के सदस्यों, उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधकों, अन्य इंजीनियरों ने भाग लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन







क्या है वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत देश की पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। इस ट्रेन को 2018 मे बनाया गया था और इसे बनाने की घोषणा 2017 में की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को 15 फरवरी 2019 को हरी झंडी दिखाई थी। पहली ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई।  दिल्ली-वाराणसी के बाद दूसरी ट्रेन दिल्ली-कटरा के बीच  चल रही हैं। इसलिए रेल मंत्रालय की योजना ऐसे 100 से अधिक ट्रेन चलाने की है।

ट्रेन में 16 कोच, एक कोच पर 110 करोड़ रुपये का खर्च
वंदे भारत ट्रेन सेट में 16 कोच होते हैं 16 डिब्बों वाली 100 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण पर लगभग 11,000 करोड़ रुपये (प्रति ट्रेन लगभग 110 करोड़ रुपये) खर्च होंगे। नई योजना के तहत, रेल मंत्रालय का विचार है कि भारतीय रेलवे की तीनों उत्पादन इकाइयां रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्ट्री, चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री और कपूरथला की रेल कोच फैक्ट्री से वर्ष 2024 तक ज्यादा से ज्यादा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का निर्माण हो सके। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed