{"_id":"5b19d8ee4f1c1ba66e8b6c1b","slug":"railway-withdrew-the-decision-to-recover-fines-on-more-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने ज्यादा सामान पर जुर्माना वसूलने का फैसला वापस लिया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेलवे ने ज्यादा सामान पर जुर्माना वसूलने का फैसला वापस लिया
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Jun 2018 06:46 AM IST
विज्ञापन
(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तय भार से अतिरिक्त सामान ले जाने पर जुर्माना लगाने के फैसले के विरोध के बाद रेलवे ने यह आदेश वापस ले लिया। रेलवे ने फैसले को वापस लेते हुए कहा कि ऐसा केवल यात्रियों में जागरूकता लाने के लिए किया गया था।
रेलवे ने 1 जून से 6 जून तक अभियान चलाकर अतिरिक्त सामान ले जाने पर जुर्माने लगाने का फैसला लिया था। रेलवे ने बिना बुकिंग निर्धारित भार से ज्यादा सामान ले जाने पर छह गुना जुर्माना वसूलने की बात कही थी। रेल मंत्रालय के प्रवक्ता राजेश बाजपेयी ने बताया कि यह अभियान केवल लोगों को यह बताने के लिए चलाया गया था कि ज्यादा सामान ले जाने से दूसरे यात्रियों को परेशानी होती है।