फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Stations Will Be Resume Again, Train Services Can Be Start Soon After Discussing With State Governments

फिर गुलजार होंगे रेलवे स्टेशन, राज्य सरकारों से चर्चा कर जल्द शुरू हो सकती हैं ट्रेन सेवाएं

Sat, 26 Dec 2020 06:58 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 26 Dec 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Railway Stations Will Be Resume Again, Train Services Can Be Start Soon After Discussing With State Governments
रेलवे स्टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : twitter

कोरोना महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के बाद से देशभर में यात्री ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद श्रमिक एक्सप्रेस नाम से ट्रेनें चलाई गईं। इसके बाद एसी स्पेशल और त्योहार विशेष रेलगाड़ियां चलाई गईं, जो अब भी चल रही हैं। इस समय देश में केवल स्पेशल ट्रेनें ही चलाई जा रही हैं। इस वजह से लोगों को परेशानी भी हो रही है। इसी परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे जल्द सभी पैसेंजर ट्रेनों को शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि, ये वर्ष रेलवे के लिए मुश्किल भरा रहा है। इस दौर में भी रेलवे ने लोगों की सेवा की है। पैसेंजर ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे के अधिकारी राज्य सरकारों से लगातार चर्चा कर रहे है। जैसे जैसे सरकारें तैयार होती जाएंगी हम पैसेंजर ट्रेनों को शुरू करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानव युक्त रेलवे क्रॉसिंग को समाप्त करने की दर में 102 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अभी तक कुल 635 रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए चुके हैं। वहीं ग्रीन रेलवे के तहत इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य में 4.5 गुना की बढ़ोत्तरी हुई है। देश के 960 बड़े रेलवे स्टेशनों की छतों पर 105.7 मेगावाट सोलर पॉवर प्लांट शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने बताया कि, किसान रेल का अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है। नौ रूटों पर ये ट्रेनें चल रही हैं। किसानों की मांग को देखते हुए जल्द ही कुछ नई किसान ट्रेनें भी शुरू की जाएंगी।

मुंबई अहमदाबाद हाईस्पीड के लिए जमीन अधिग्रहण
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि, मुंबई अहमदाबाद हाईस्पीड रेल प्रोजेक्ट में 68 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण का कार्य पूरा हो चुका है। मुंबई में जमीन अधिग्रहण को लेकर विषय अटका हुआ हैं लेकिन इसे लेकर चर्चा जारी है। हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले तीन से चार माह में राज्य सरकार से इस विषय में हमें मंजूरी मिल जाएगी। वहीं हमारा गुजरात में कार्य बहुत तेजी से चल रहा है।

160 किमी की स्पीड से दोड़ेंगी ट्रेन
यादव ने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय ट्रेनों की औसत स्पीड 110 किमी प्रति घंटा है। इसे जल्द बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटा पर लाया जा रहा है। इसके बाद इन्हें 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जाएगा। ट्रेन की गति बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने अगस्त 2019 में मंजूदी दे दी थी। अब इसको लेकर तेजी से काम किया जा रहा है।


सबसे पहले नई दिल्ली-मुंबई और नई दिल्ली हावड़ा रूट को अपग्रेड किया जा चुका है। इन रूट पर ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। कई रूटों पर तेजी से काम चल रहा है। जुलाई 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है। देशभर में दिसंबर 2023 तक सभी रूट्स पर 160 किमी की रफ्तार से ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed