फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway sees 113 percent jump in earning from passengers in quarter 2 news in Hindi

आरटीआई का जवाब: दूसरी तिमाही में रेलवे की यात्रियों से कमाई में 113 फीसदी का इजाफा

Mon, 11 Oct 2021 09:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 11 Oct 2021 09:28 PM IST
सार

प्रतिबंधों में राहत के साथ त्योहारी सीजन में यात्रियों की आमद बढ़ने से रेलवे की यात्रियों के किराये से होने वाली कमाई भी बढ़ी है।

विज्ञापन
Railway sees 113 percent jump in earning from passengers in quarter 2 news in Hindi
भारतीय रेलवे - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए प्रतिबंधों में राहत मिलने और त्योहारी सीजन की शुरुआत का असर भारतीय रेलवे की कमाई पर भी दिखा है। एक आरटीआई के जवाब में जानकारी मिली है कि वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में यात्रियों से रेलवे की कमी में 113 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2021-21 के दौरान यात्रियों से होने वाली कमाई लाल निशान पर रही थी क्योंकि महामारी के चलते साल के अधिकतर हिस्से के दौरान इसकी सामान्य सेवाएं बंद रही थीं। 

विज्ञापन


अब तक रेलवे कोरोना वायरस महामारी से पूर्व के समय के मुकाबले चलने वाली ट्रेनों में से 96 फीसदी को ट्रैक पर ला चुका है। वर्तमान में रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है और सामान्य सेवाओं को फिर से शुरू करना अभी बाकी है। मध्यप्रदेश के चंद्र शेखर गौड़ की ओर से दाखिल की गई एक आरटीआई के जवाब में रेलवे ने बताया कि यात्री किराये से पहली तिमाही में इसकी कमाई 4921.11 करोड़ रही थी। वहीं, दूसरी तिमाही में बढ़ कर यह 10,513.07 करोड़ रुपये हो गई।
विज्ञापन


जब से देश में कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन में राहत दी गई है, रेलवे केवल विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसने अपनी सेवाओं की शुरुआत लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ की थी, लेकिन अब कम दूरी की ट्रेनों को भी थोड़े से अधिक किराये के साथ विशेष ट्रेन के तौर पर चलाया जा रहा है। इस समय भारतीय रेलवे अपनी 1402 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन सामान्य किराये पर कर रहा है और 323 होलीडे स्पेशल ट्रेनें सामान्य से थोड़े अधिक किराये पर चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कमाई बढ़ने का मुख्य कारण यह है कि अधिक ट्रेनें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही लोग अब व्यापार के साथ आनंद के लिए भी यात्रा करना शुरू कर रहे हैं। महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में जहां यात्रा पर प्रतिबंध लगाए गए थे, वहां अब इन प्रतिबंधों में राहत दी जा रही है। अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंधों में राहत मिलने से लोगों के अंदर बाहर निकलने का साहस बढ़ा है और इस की वजह से रेलवे की कमाई में भी बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed