{"_id":"5ef494f278dd08324c7ff0b8","slug":"railway-s-initiative-to-prevent-coronavirus-infection-stalls-will-sell-all-essential-items-like-sanitizer-masks-etc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से रोकथाम के लिए रेलवे की पहल, अब स्टॉलों पर मिलेगी वायरस से बचाव संबंधी जरूरी चीजें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से रोकथाम के लिए रेलवे की पहल, अब स्टॉलों पर मिलेगी वायरस से बचाव संबंधी जरूरी चीजें
Thu, 25 Jun 2020 05:43 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 25 Jun 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टाल (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के तेजी से बढ़ते मामलों और मौजूदा हालात को देखते हुए अब रेलवे स्टेशनों के बहुद्देश्यीय स्टॉल पर कोविड-19 के रोकथाम से संबंधित मास्क, दस्ताने, बेडरॉल किट, सैनिटाइजर जैसी जरूरी वस्तुएं बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार आम तौर पर निजी ठेकेदारों के स्टॉल पर ज्यादातर यात्रियों के जरूरत की चीजें जैसे प्रसाधन सामग्री, किताबें, दवाएं और खाने-पीने के पैकेट उपलब्ध होते हैं। लेकिन अब ये स्टॉल यात्रियों को कोरोना संक्रमण से बचाने वाली सभी जरूरी चीजें भी बेच सकेंगे।
विज्ञापन
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘इस बात को ध्यान में रखते हुए कि इस वक्त यात्रा कर रहे यात्रियों को कुछ खास ऐसी चीजें की जरूरत हो सकती है जो वे घर से लाना भूल गए हों और उन्हें खरीदने की जरूरत है, हमने अपने बहुद्देश्यीय स्टॉल को उन्हें बेचने का निर्देश दिया है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘लेकिन हमने कहा है कि उन्हें अधिकतम खुदरा मूल्य पर बेचा जाए और इनमें उन्हें कोई मुनाफाखोरी नहीं करने दी जाएगी।’
अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के डर से ट्रेनों में अब बेडरॉल नहीं दिए जा रहे हैं। ये उन स्टॉल पर उपलब्ध होंगे। उन्हें ‘तकिया, तकिया का खोल, रजाई, तौलिये’ के किट के रूप में बेचा जाएगा या अलग अलग भी लिया जा सकता है।
पिछले सप्ताह जारी आदेश में कहा गया है कि स्वच्छता बनाए रखने और यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।