फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway's huge online exams begin today, record 74 percent attendees

रेलवे की विशाल ऑनलाइन परीक्षा आज से शुरू, रिकॉर्ड 74 फीसदी उपस्थित

Thu, 09 Aug 2018 02:38 PM IST
भाषा, अमर उजाला
भाषा, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
Railway's huge online exams begin today, record 74 percent attendees

रेलवे की विशाल ऑनलाइन परीक्षा के पहले चरण में रिकॉर्ड 74 फीसदी अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गयी। करीब 60,000 से अधिक पदों के लिये रेलवे की यह विशाल ऑनलाइन परीक्षा आज से शुरू हो गयी। रेलवे ने आज यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इसके अनुसार देश के 160 शहरों में 416 केन्द्रों पर आयोजित परीक्षा में 1,61,332 में से करीब 1,19,110 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इसके अनुसार अभ्यर्थियों की यह उपस्थिति वर्ष 2015 से रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं -- ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों के लिये एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


रेलवे में सहायक लोको पायलट (एएलपी) और तकनीशियन के 66,502 पदों के लिये होने वाली परीक्षा में करीब 48 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे।

परीक्षा 31 अगस्त तक चरणबद्ध तरीके से आयोजित होगी। अगली परीक्षा कल होनी है, जिसके बाद 13, 14, 17, 20, 21, 29, 30 और 31 अगस्त को परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed