फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway: PM Modi gifted Vande Bharat trains to Jharkhand Before assembly elections

Railway: विधानसभा चुनाव से पहले PM मोदी झारखंड को देंगे वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, इन रूट से गुजरेगी ये ट्रेन

Sat, 07 Sep 2024 09:30 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 07 Sep 2024 09:30 PM IST
सार

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, दो नई वंदे भारत ट्रेन झारखंड के जमशेदपुर से चलेंगी। पहली वंदे भारत ट्रेन को जमशेदपुर से पटना के बीच और दूसरी वंदे भारत ट्रेन को जमशेदपुर से बरहमपुर के बीच चलाया जाना है। इसके लिए टाटानगर से वंदे भारत ट्रेन की रैक जमशेदपुर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Railway: PM Modi gifted Vande Bharat trains to Jharkhand Before assembly elections
पीएम मोदी देंगे सौगात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले झारखंड के लोगों को बड़ी सौगात मिल गई है। झारखंड के लोगों का अब बिहार और ओडिशा जाना अब पहले से आसान होने जा रहा है। रेल मंत्रालय ने बताया कि झारखंड को एक साथ दो नई वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को दो नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं।

विज्ञापन


रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, दो नई वंदे भारत ट्रेन झारखंड के जमशेदपुर से चलेंगी। पहली वंदे भारत ट्रेन को जमशेदपुर से पटना के बीच और दूसरी वंदे भारत ट्रेन को जमशेदपुर से बरहमपुर के बीच चलाया जाना है। इसके लिए टाटानगर से वंदे भारत ट्रेन की रैक जमशेदपुर पहुंच गई है। हालांकि रेलवे की तरफ से इन दोनों वंदे भारत ट्रेनों का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर से टाटानगर स्टेशन से शुरू होने वाले टाटा-बरहमपुर और टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तैयारी पूरी कर ली गयी है। टाटा-बरहमपुर वंदे भारत का ट्रायल 8 सितंबर को होगा। टाटा-पटना वंदे भारत का ट्रायल 10 सितंबर को होगा। इन ट्रेनों का रैक शुक्रवार को टाटानगर पहुंचा, जिसे स्टेशन के शंटिंग लाइन में रखा गया है। इसकी सफाई शुरू की गई है। ट्रेन की टेस्टिंग भी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ट्रेनों के लिए टाटानगर स्टेशन पर मेंटेनेंस यार्ड भी बनाया गया है। इसके लिए एक्सपर्ट की टीम और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है। इन दोनों ट्रेनों के 8 और 10 सितंबर के ट्रायल को लेकर समय भी जारी कर दी गई है। टाटा-बरमपुर सुबह 5.20 बजे खुलेगी और दोपहर 2.30 बजे बरहमपुर पहुंचेगी और बरहमपुर से उसी दिन दोपहर 3.00 बजे खुलेगी और रात 11.55 बजे टाटानगर पहुंचेगी। वहीं, टाटा-पटना सुबह 5.30 बजे खुलेगी और पटना दोपहर 12.20 बजे पहुंचेगी। वहीं, पटना से दोपहर 2.15 बजे खुलेगी और रात 9.05 बजे टाटा पहुंचेगी। दोनों ही ट्रेन सारे स्टॉपेज पर दो-दो मिनट रुकेगी।

यह होगा रूट
टाटा-पटना : रूट और समय

सुबह 5.30 बजे – टाटानगर से खुलेगी
सुबह 7.13 बजे – मुरी
सुबह 8.08 बजे – बोकारो स्टील सिटी
सुबह 8.30 बजे – राजाबेरा
सुबह 8.53 बजे – नेताजी सुभाष चंद्र गोमो स्टेशन
सुबह 10.55 बजे – गया
दोपहर 12.20 बजे – पटना पहुंचेगी

पटना-टाटा : रूट और समय
दोपहर 2.15 बजे – पटना से खुलेगी
दोपहर 3.40 बजे – गया
शाम 4.58 बजे – नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशन
शाम 6.05 बजे – राजाबेरा
शाम 6.20 बजे – बोकारो स्टील सिटी
शाम 7.08 बजे – मुरी
रात 9.05 बजे – टाटानगर पहुंचेगी.

टाटा-बरहमपुर : रूट और समय
सुबह 5.20 बजे – टाटानगर से खुलेगी
सुबह 6.10 बजे – चाईबासा
सुबह 7.00 बजे – डंगुवापोशी
सुबह 7.43 बजे – बांसपानी
सुबह 8.30 बजे – नयागढ़
सुबह 8.54 बजे – केंदूझारगढ़
सुबह 9.34 बजे – हरीचंदनपुर
सुबह 10.35 बजे – जखपुरा
सुबह 11.23 बजे – कटक
दोपहर 11.57 बजे – भुवनेश्वर
दोपहर 12.17 बजे – खुर्दा रोड
दोपहर 1.37 बजे – बालुगांव
दोपहर 2.30 बजे – बरहमपुर पहुंचेगी

बरहमपुर-टाटा : रूट और समय
दोपहर 3. 00 बजे- बरहमपुर से खुलेगी
दोपहर 3.37 बजे – बालुगांव
शाम 4.29 बजे – खुर्दा रोड
शाम 4.50 बजे – भुवनेश्वर
शाम 5.20 बजे – कटक
शाम 6.12 बजे – जाखरपुर
शाम 7.14 बजे – हरीचंदनपुर
रात 8.16 बजे – केंदूझारगढ़
रात 8.48 बजे – नयागढ़
रात 9.11 बजे – बांसपानी
रात 9.53 बजे – डंगुवापोशी
रात 10.43 बजे – चाईबासा
रात 11.55 बजे – टाटानगर पहुंचेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed