{"_id":"597d52c04f1c1bfe1d8b4931","slug":"railway-plans-to-discontinue-blanket-service-in-ac-coaches","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने दिया यात्रियों को झटका, एसी कोच में नहीं मिलेगा कंबल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेलवे ने दिया यात्रियों को झटका, एसी कोच में नहीं मिलेगा कंबल
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफर के दौरान रेलवे द्वारा दिए जाने वाले कंबल की साफ-सफाई को लेकर यात्री अक्सर शिकायत करते है। रेलवे ने इस समस्या से निपटने के लिए नया प्लान बनाया है। जल्द ही रेलवे कई ट्रेनों के एसी कोच में कंबल न देने का प्लान बना रही है। कैग रिपोर्ट के आने के बाद से रेलवे को कई तरह की आलोचना झेलनी पड़ रही है।
हाल में कैग(सीएजी) ने सदन में रेलवे में साफ-सफाई को लेकर एक रिपोर्ट पेश की थी। इस रिपोर्ट में सीएजी ने कहा था कि रेलवे स्टेशनों पर और ट्रेन में सफाई और हाइजीन का ख्याल नहीं रखा जाता है।
एक अधिकारी ने बताया कि ट्रायल बेस पर एसी कोच का टेम्परेचर 24 डिग्री रखा जाएगा। पहले एसी कोर्ट का टेम्परेचर 19 डिग्री रखा जाता है। अधिकारी का कहना है कि 24 डिग्री टेम्परेचर पर यात्री बिना कंबल के सो सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह ट्रायल केवल कुछ ही कोच में किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं सूत्रों का कहना है कि रेलवे के इस कदम के पीछे वित्तीय कारण है। दरअसल, एक कंबल की साफ-सफाई में कुल 55 रुपये का खर्च आता है, जबकि यात्रियों को इसके लिए केवल 22 रुपये ही देने होते हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल रेलवे ने नई स्कीम शुरू की थी। इस स्कीम के तहत यात्री बेडरोल बुक कर सकते हैं, और बाद में उसे अपने साथ घर भी ले जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने कंफर्म टिकट पर ऑनलाईन बुकिंग करना होता है या फिर आप काउंटर से इसे खरीद सकते हैं।