{"_id":"5b83259142c792465a6a5777","slug":"railway-planning-to-frame-outline-the-150th-birth-anniversary-of-mahatma-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर रूपरेखा तैयार करने में जुटा रेलवे, तिरंगे से सजेंगी ट्रेनें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर रूपरेखा तैयार करने में जुटा रेलवे, तिरंगे से सजेंगी ट्रेनें
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Aug 2018 03:42 AM IST
विज्ञापन
railway board chairman ashwani lohani (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर रेलवे भी तैयारी में जुट गया है। दो अक्तूबर को ट्रेन के हर कोच को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से सजाया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छ भारत और राष्ट्रीय ध्वज के लोगो लगाए जाएंगे। रेलवे बोर्ड ने गांधी जयंती मनाने के लिए 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाएगा। इसके तहत रेलवे विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष कार्य योजना को लेकर सभी जोन को एक पत्र लिखा है। रेलवे ने महात्मा गांधी के साथ खास संबंध रखने वाले कुल 43 स्टेशनों को चुना है। सभी स्टेशनों को थीम आधारित पेंटिंग करने को कहा गया है। स्वच्छता, अहिंसा, स्वैच्छिक समुदाय सेवा, सद्भाव, अस्पृश्यता को हटाने और महिला सशक्तिकरण सरीखे विषय पर आधारित पेंटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के करीब लगे पेड़ों को भी पेंट किया जाएगा। इसके लिए सेवानिवृत रेलवे कर्मियों की भी मदद ली जाएगी। इमनें मुख्य रूप से दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, ईलाहाबाद, मोतीहारी, आगरा, मथुरा, मुंबई, सूरत, दानापुर, आसनसोल, बेंगलुरु, वडोदरा, पुरी, अमृतसर, हरिद्वार, कुरुक्षेत्र स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
लोहानी ने दिशा-निर्देश वाले पत्र में दिल्ली, आगरा और जयपुर, दिल्ली-गुरुग्राम-जयपुर, दिल्ली-तुगलकाबाद-आगरा समेत अन्य गोल्डन ट्रैंगल से जुड़े स्टेशनों पर विशेष सफाई व्यवस्था करने को संबंधित अधिकारियों से कहा है। 2 अक्तूबर तक की समय सीमा दी गई है। रेलवे का यह निर्णय 2 अक्टूबर को गांधी की 150 वीं जयंती मनाने के लिए सरकार की योजनाओं का हिस्सा है। रेलवे ने सभी जोन को यह भी कहा है कि हर हाल में दो अक्तूबर तक सभी ट्रेनों में बॉयोट्वॉयलेट लगाने का लक्ष्य पूरा कर लें।