फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   railway planning to charge saftey cess in railway

पॉकेट पर मार: सेफ्टी सेस से ढीली होगी रेल यात्रियों की जेब

Wed, 17 May 2017 06:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 May 2017 06:11 AM IST
विज्ञापन
railway planning to charge saftey cess in railway

रेल के सफर को एक बार फिर से महंगा करने के संकेत मिलने लगे हैं। इस बार रेलवे सेफ्टी सेस के नाम पर यात्रियों की जेब ढीली करने की तैयारी में है। इसके संकेत रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को दिए।

विज्ञापन


रेल मंत्री ने मंगलवार को सेफ्टी सेस के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैसे जुटाना होगा तो रेलवे ऐसा कर सकती है। रेलवे पहले ही सर्विस टैक्स, स्वच्छ भारत टैक्स व कृषि कल्याण टैक्स वसूल रही है। अब रेलवे सेफ्टी टैक्स का भार भी डालने वाली है। 
विज्ञापन


सेफ्टी सेस की बात पिछले दिनों भी विशेष सुरक्षा कोष को लेकर सामने आई थी, लेकिन वित्त मंत्रालय द्वारा इस कोष में पैसा दिए जाने के कारण रेलवे ने कदम पीछे खींच लिया था। अब रेल मंत्री ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि जल्द ही सेफ्टी सेस यात्रियों पर थोपा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच साल में आरक्षण शुल्क में सौ फीसदी वृद्धि

railway planning to charge saftey cess in railway
जानकारी के मुताबिक स्लीपर, सेकेंड क्लास और एसी 3 पर सेस ज्यादा लगेगा, जबकि एसी-1 और एसी-2 पर यह मामूली रूप से लगाया जाएगा, क्योंकि वातानुकूलित कोच में पहले से ही किराया अधिक है। 

बता दें कि रेल संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच साल में आरक्षण शुल्क में सौ फीसदी वृद्धि हुई है तो यात्रा किराए में 37 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। 

प्रीमियम ट्रेनों में फ्लैक्सी खत्म करने के सवाल पर प्रभु ने कहा कि ट्रेन चलने के पहले खाली सीटों पर छूट दी जा रही है। दलालों की गतिविधियां कम करने के लिए रेलवे ने इस तरह का कदम उठाया है। वैसे भी फ्लैक्सी रेट से कही अधिक दर पर लोग दलालों से टिकट लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed