फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway officers asked to travel in general coaches, for passengers feedback for improving services

रेलवे का फरमान: अधिकारी सामान्य श्रेणी के डिब्बों में करें सफर, यात्रियों से लें फीडबैक

Tue, 18 Jun 2019 09:36 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Railway officers asked to travel in general coaches, for passengers feedback for improving services
भारतीय रेलवे
रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने मंगलवार को अधिकारियों से कहा कि वे सामान्य श्रेणी के डिब्बों सहित सभी श्रेणियों में यात्रा करें और साफ-सफाई, स्वच्छता और अन्य सेवाओं में सुधार लाने के मकसद से यात्रियों की प्रतिक्रिया लें।
विज्ञापन


यह निर्देश रेल मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई एक समीक्षा बैठक के दौरान आया जिसमें वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिये जोनल रेलवे/प्रोडक्शन यूनिट्स के जनरल मैनेजर (जीएम), डिवीजनल रेलवे मैनेजर्स (डीआरएम) ने भाग लिया।
विज्ञापन


बैठक के दौरान, अंगड़ी ने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित करें कि रेलवे गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचे।

अंगड़ी ने कहा कि अधिकारियों को जनरल सहित सभी श्रेणियों में यात्रा करके देखना चाहिए कि शौचालय और डिब्बे साफ हैं या नहीं। यात्रियों से बात करके उनकी राय को समझना चाहिए ताकि उनमें सुधार लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल ने भी मंडलीय रेल अधिकारियों से कहा कि वह रेलवे बोर्ड द्वारा रखे गए महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को पाने के लिए एक टीम के तौर पर काम करें।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा कि महाप्रबंधकों को ट्रेनों के संचालन में सुरक्षा संबंधी परियोजनाओं पर नजदीकी से निगाह बनाई रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed