फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Ministry Action on train accidents takes major action transferring key divisional officers

Railway Ministry Action: रेल हादसों के बाद मंत्रालय का बड़ा एक्शन, मंडल के प्रमुख अधिकारियों का तबादला

Fri, 02 Jan 2026 09:27 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 02 Jan 2026 09:27 PM IST
सार

रेलवे मंत्रालय ने हालिया रेल हादसों के बाद सख्त कदम उठाते हुए आसनसोल और मुरादाबाद मंडलों के प्रमुख अधिकारियों का तबादला किया है। बिहार में मालगाड़ी के पटरी से उतरने और उत्तर प्रदेश में ट्रेन टक्कर टलने की घटनाओं को गंभीर मानते हुए जवाबदेही तय की गई।

विज्ञापन
Railway Ministry Action on train accidents takes major action transferring key divisional officers
भारतीय रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल के दिनों में सामने आए दो गंभीर रेल घटनाक्रमों के बाद रेलवे प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। रेल मंत्रालय ने मालगाड़ी के पटरी से उतरने और यात्री व मालगाड़ी की टक्कर टलने की घटनाओं को गंभीर मानते हुए संबंधित मंडलों के शीर्ष अधिकारियों का तबादला कर दिया है। मंत्रालय का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


27 दिसंबर 2025 को बिहार के जमुई जिले में एक मालगाड़ी के आठ वैगन पटरी से उतर गए थे। यह इलाका ईस्टर्न रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत आता है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हावड़ा-पटना-दिल्ली रेल मार्ग पर यातायात बाधित रहा और रेलवे को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। घटना के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर मंडल स्तर पर जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन


डीआरएम का तबादला, नई जिम्मेदारी
रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक, आसनसोल मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव का तबादला कर उन्हें पश्चिम मध्य रेलवे में भेजा गया है। उनकी जगह फिलहाल सुधीर कुमार शर्मा को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जब तक नियमित नियुक्ति नहीं हो जाती। रेलवे का मानना है कि इस तरह के प्रशासनिक फैसले से निगरानी मजबूत होगी और संचालन में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  'अस्पताल और विश्वविद्यालय भी बनेगा', हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद के निर्माण की बताई पूरी योजना


मुरादाबाद मंडल में टक्कर टलने से हड़कंप
तीसरे घटनाक्रम में उत्तर प्रदेश के खुर्जा में 29 दिसंबर को एक मालगाड़ी और मेरठ सिटी–खुर्जा यात्री ट्रेन एक ही ट्रैक पर आ गई थीं। यह इलाका उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में आता है। बताया गया कि स्टेशन मास्टर और सिग्नल मेंटेनर की लापरवाही से यात्री ट्रेन को हरी झंडी दे दी गई थी, जबकि ट्रैक पहले से मालगाड़ी से भरा था। समय रहते खतरा टल गया, लेकिन घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए।

जवाबदेही तय, सख्ती का संकेत
रेलवे बोर्ड ने मुरादाबाद मंडल के डीआरएम संग्राह मौर्य का भी तबादला कर उन्हें ईस्ट कोस्ट रेलवे भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में सिग्नल मेंटेनर को निलंबित किया गया, जबकि स्टेशन मास्टर की सेवा एक दिन बाद बहाल कर दी गई। रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि ऐसी घटनाओं से सबक लेते हुए निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जाएगा, ताकि भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article