फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway minister reading kalma goes viral on social media

क्या रेलमंत्री ने पढ़ा कलमा? सोशल मीडिया में घमासान, विहिप ने दिया ये बयान

Mon, 22 Jul 2019 07:54 PM IST
Trainee Trainee डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 22 Jul 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
Railway minister reading kalma goes viral on social media
piyush goyal - फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो वायरल है जिसमें कथित रुप से रेल मंत्री पीयूष गोयल कलमा पढ़ रहे हैं। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कहा है कि रेल मंत्री कलमा नहीं पढ़ रहे हैं, बल्कि वे किसी विशेष संदर्भ में कलमा के शब्दों का उच्चारण कर रहे हैं। कलमा पढ़ने की एक धार्मिक रीति होती है जिसका मुस्लिम समाज के लोग अनुसरण करते हैं। मंत्री ऐसे किसी धार्मिक प्रक्रिया का पालन नहीं कर रहे हैं, इसलिए इसे कलमा पढ़ा जाना नहीं कहा जाना चाहिए। 
विज्ञापन

 

विहिप के अंतरराष्ट्रीय ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि रेल मंत्री के द्वारा बोले गए कुछ शब्दों को विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। लेकिन स्वयं रेल मंत्री को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे किन शब्दों का उच्चारण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब मुस्लिम समाज के कुछ लोग वंदे मातरम गाने से भी मना कर रहे हैं, लोगों को स्वयं यह समझना चाहिए कि उन्हें क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं।
विज्ञापन

  
समाजवादी पार्टी के एक नेता के द्वारा भाजपा से जुड़े दुकानदारों का बहिष्कार करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह बेहद आपत्तिजनक सोच है। पूरे भारत का हिंदू समाज कभी इस तरह की सोच नहीं रखता। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता आजमखान जैसे लोग पहले भी भारत माता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहे हैं। समाज ने उनकी सोच का बहिष्कार किया जिसके कारण आज उनकी बुरी हालत हो गई है। अगर वे अब भी अपनी सोच को नहीं बदलते तो इसे समाज स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपसी झगड़े को मॉब लिंचिंग करार देकर एक वर्ग विशेष समाज को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। इससे बचने की कोशिश की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक नेता मॉब लिंचिंग जैसी कथित घटनाओं के खिलाफ हथियार रखने की बात कहते हुए सामने आया है। अगर समय रहते इस सोच को नहीं रोका गया तो इससे समाज की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है। स्थानीय सरकारों को ऐसी सोच रखने वाले लोगों, संगठनों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed