{"_id":"5d26190c8ebc3e6d0630212d","slug":"railway-minister-piyush-goyal-says-now-no-new-train-nor-new-stoppage","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मंत्री ने खड़े किए हाथ, कहा- अब ना नई ट्रेन ना ही नया स्टॉपेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेल मंत्री ने खड़े किए हाथ, कहा- अब ना नई ट्रेन ना ही नया स्टॉपेज
Wed, 10 Jul 2019 10:27 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
पीयूष गोयल (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकट भविष्य में ना तो ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और ना ही ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ाने की मांग की स्वीकार की जाएगी। लोकसभा में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खराब बुनियादी ढांचा का हवाला देते हुए कहा कि फिलहाल रेलवे ऐसी मांगों को पूरा करने में बिल्कुल असमर्थ है। गोयल ने बृहस्पतिवार से रेलवे पर होने वाली चर्चा में भी सांसदों से इस तरह की मांगें न करने की अपील की।
प्रश्नकाल के दौरान गोरखपुर के सांसद रविकिशन के सवाल के जवाब में गोयल ने कहा कि आजादी के बाद 65 वर्षों में रेलवे के बुनियादी ढांचे में मजबूती पर ध्यान नहीं दिया गया। इस दौरान बुनियादी ढांचे में महज 30 फीसदी ही बढ़ोत्तरी हुई। हालत यह है कि वर्तमान पटरी पर इससे अधिक ट्रेन चलाना संभव ही नहीं है। जितनी ट्रेनें चलाई जा रही है, उसी को चलाए रखना बड़ी चुनौती है।
रेल मंत्री ने कहा कि हमें पता है कि देश में नई ट्रेनों की जरूरत है, मगर हम चाह कर भी इस तरह की मांग को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं। इस दौरान गोयल ने कहा कि ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ाने पर भी लेटलतीफी सहित कई तरह की समस्या खड़ी होती है। ऐसे में रेलवे नई ट्रेनें और स्टॉपेज बढ़ाने जैसी मांगों को पूरी करने की स्थिति में नहीं है। गोयल ने सांसदों से इस तरह की मांग न करने की अपील करते हुए कहा कि सदन में होने वाली चर्चा में भी सभी बुनियादी ढांचे में सुधार पर ही अपना सुझाव दें।