{"_id":"5eb809238ebc3e90b12dfb74","slug":"railway-minister-piyush-goyal-appeals-to-allow-states-to-run-special-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मंत्री पीयूष गोयल ने की राज्यों से अपील, बोले- विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की अनुमति दें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने की राज्यों से अपील, बोले- विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की अनुमति दें
Sun, 10 May 2020 07:31 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 10 May 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सभी राज्यों से अपील की है कि प्रवासी श्रमिकों के लिए चलाई जाने वाली विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की अनुमति दें ताकि फंसे लोग अगले तीन-चार दिनों में अपने घर पहुंच सकें।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस तरह की रेलगाड़ियां चलाने की अनुमति देने के लिए पत्र लिखने के बाद रेल मंत्री ने यह अपील की है। गोयल ने रविवार को ट्वीट किया, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशों के मुताबिक रेलवे बेहद कम समय के नोटिस पर प्रतिदिन 300 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियां चलाने के लिए बीते छह दिनों से तैयार है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं सभी राज्यों से अपील करता हूं कि अपने फंसे श्रमिकों को निकालने और वापस लाने की अनुमति दें ताकि अगले तीन-चार दिनों में हम उन सभी को वापस घर पहुंचा सकें।' पश्चिम बंगाल की सरकार ने शनिवार को दावा किया था कि अपने श्रमिकों को वापस लाने के लिए उसने आठ रेलगाड़ियों को मंजूरी दी है। इसने कहा कि इनमें से चार रेलगाड़ियां शनिवार को रवाना होंगी लेकिन उन रेलगाड़ियों का संचालन नहीं हुआ।
विज्ञापन
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि विभाग प्रतिदिन 300 रेलगाड़ियों का संचालन कर सकता है जिससे पांच दिनों में करीब 20 लाख प्रवासी श्रमिकों की यात्रा संभव है। बहरहाल, उन्होंने कहा कि राज्य मंजूरी नहीं दे रहे हैं, खासकर पश्चिम बंगाल और राजस्थान जैसे राज्य। देश भर में दस मई तक 366 'श्रमिक स्पेशल' रेलगाड़ियों का संचालन हुआ जिनमें से 287 अपने गंतव्यों तक पहुंची और 79 रेलगाड़ियां अभी रास्ते में हैं।