फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Minister Ashwini Vaishnaw On 2023 Andhra Train Accident That Killed 14

'मोबाइल पर क्रिकेट देख रहे थे लोको पायलट': आंध्र में जिस ट्रेन हादसे में गई 14 जानें, उसे लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Sun, 03 Mar 2024 08:23 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 03 Mar 2024 08:23 AM IST
सार

अश्विनी वैष्णव  ने बताया कि उस दिन शाम सात बजे आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के कंटाकापल्ली में हावड़ा-चेन्नई मार्ग पर रायगड़ा यात्री रेलगाड़ी ने विशाखापत्तनम पलासा ट्रेन में पीछे से टक्कर मार दी थी, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Railway Minister Ashwini Vaishnaw On 2023 Andhra Train Accident That Killed 14
रेल हादसे के बाद का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में पिछले साल 29 अक्तूबर को दो रेलगाड़ियों की टक्कर हुई थी। इस हादसे में करीब 14 लोगों की जान चली गई थी। उस समय ईस्ट कोस्ट रेलवे का मानना था कि यह हादसा मानवीय भूल के कारण हुआ है। हालांकि, अब बड़ा खुलासा हुआ है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा किया है कि जब दो रेलगाड़ियों की टक्कर हुई थी, उस समय एक ट्रेन का लोको पायलट और सहायक लोको पायलट मोबाइल फोन पर क्रिकेट मैच देख रहे थे।

विज्ञापन


50 से अधिक लोग हुए थे घायल
अश्विनी वैष्णव  ने बताया कि उस दिन शाम सात बजे आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के कंटाकापल्ली में हावड़ा-चेन्नई मार्ग पर रायगड़ा यात्री रेलगाड़ी ने विशाखापत्तनम पलासा ट्रेन में पीछे से टक्कर मार दी थी, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक यात्री घायल हुए थे।
विज्ञापन


वैष्णव ने नए सुरक्षा उपायों के बारे में बात करते हुए आंध्र ट्रेन दुर्घटना का जिक्र किया, जिन पर भारतीय रेलवे काम कर रहा है।

दोनों का ध्यान भटक गया था
रेल मंत्री ने कहा, ‘आंध्र प्रदेश में मामला तब हुआ जब लोको पायलट और सह-पायलट दोनों का ध्यान क्रिकेट मैच की वजह से भटक गया था। अब हम ऐसी प्रणाली स्थापित कर रहे हैं जो ऐसे किसी भी विकर्षण का पता लगा सकती है और यह सुनिश्चित कर सकती है कि पायलट और सहायक पायलट पूरी तरह से ट्रेन चलाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हम सुरक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे। हम हर घटना का मूल कारण जानने का प्रयास करते हैं और समाधान निकालते हैं ताकि इसकी पुनरावृत्ति न हो।’


जांच रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं
रेलवे सुरक्षा आयुक्तों (सीआरएस) की जांच रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, घटना के एक दिन बाद प्रारंभिक रेलवे जांच के हवाले से कहा गया था कि ट्रेन हादसे के लिए रायगड़ा यात्री गाड़ी के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट जिम्मेदार हैं, जिन्होंने खराब स्वचालित सिग्लन प्रणाली के लिए तय नियमों का उल्लंघन किया। इस हादसे में चालक दल के दोनों सदस्यों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed