फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Minister Ashwini Vaishnav said 50-year structure of railway is being prepared with PM Modi vision

विकास: रेल मंत्री बोले- PM ने दिया रूफटॉप प्लाजा का सुझाव, उनके विजन से तैयार हो रहा रेलवे के 50 साल का ढांचा

Fri, 10 Feb 2023 05:00 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 Feb 2023 05:00 AM IST
सार


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पीएम मोदी के नवोन्मेषी विचार और सुझाव रेलवे के बुनियादी ढांचे को आने वाले 50 वर्ष की जरूरतों के हिसाब से तैयार करने में मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Railway Minister Ashwini Vaishnav said 50-year structure of railway is being prepared with PM Modi vision
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के परिवहन ढांचे को उन्नत, आधुनिक और भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे महत्वाकांक्षी लक्ष्यों में से एक है। खासतौर पर रेलवे को प्रधानमंत्री देश की जीवन रेखा मानते हैं। रेलवे से जुड़े कई बड़े सुधार अब तक हो चुके हैं।

विज्ञापन


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पीएम मोदी के नवोन्मेषी विचार और सुझाव रेलवे के बुनियादी ढांचे को आने वाले 50 वर्ष की जरूरतों के हिसाब से तैयार करने में मदद कर रहे हैं। वैष्णव ने ट्वीट में बताया कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें 50 रेलवे स्टेशनों को उन्नत, आधुनिक और भविष्य की जरूरतों के लिहाज से तैयार करने का लक्ष्य दिया, तो कुछ दिन बाद उन्होंने स्टेशनों के आधुनिकीकरण और उन्नयन को लेकर करीब दो घंटे का प्रजेंटेशन पीएम मोदी को दिया, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन


प्रजेंटेशन के बाद रात में प्रधानमंत्री ने किया फोन
वैष्णव ने बताया, प्रधानमंत्री सतही बातों से संतुष्ट नहीं होते, उन्हें बेहद बारीक जानकारियों के साथ विस्तृत बातचीत पसंद है। बहरहाल, प्रजेंटेशन के बाद रात को पीमए मोदी ने उन्हें फोन किया और कहा, आपने जो डिजाइन योजना पेश की है वह मौजूदा वक्त के हिसाब से तो ठीक है, लेकिन यह काम आने वाले 50 वर्ष को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जो 50 स्टेशन तय किए गए हैं, ये सभी शहरों के बीचों-बीच मौजूद हैं। लिहाजा, यहां जगह की हमेशा तंगी रहती है। इसलिए, इन स्टेशनों पर नए नजरिये के साथ अरबन स्पेस (शहरी जगह) तैयार करनी होगी। इसके बाद उन्होंने रूफटॉप प्लाजा का विचार दिया। पीएम ने बताया कि कैसे पटरी के ऊपर रूफ प्लाजा बनाकर अतिरिक्त शहरी जगह बनाई जा सकती है। यहां पर प्रतिक्षालय, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने की जगह हो। इसके अलावा पटरी के ऊपर ही छोटे बाजार बनाए जा सकते हैं, जहां स्थानीय उत्पाद बेचे जा सकें।


शहर को बांटने के बजाय जोड़ने वाली जगह बने
वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एक और गहरा विचार पेश किया कि आमतौर पर रेलवे स्टेशन और पटरियां शहर को दो हिस्सों में बांट देती हैं। जब नए स्टेशन बनें, तो इन्हें इस तरह से डिजाइन किया जाए कि ये शहर को बांटने के बजाय जोड़ने वाली जगह बने। इसके लिए रूफ प्लाजा की कनेक्टिविटी इस तरह से तैयार की जाए कि यात्रियों के साथ ही शहर के आम लोग भी वहां आसानी    से पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed