फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway increased trips of the special trains running in Uttar Pradesh Bihar and Maharashtra ticket booking starts from today

राहत: पश्चिमी रेलवे ने उत्तर प्रदेश, बिहार में चलने वाली विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, आज से शुरू टिकटों की बुकिंग

Sun, 09 May 2021 04:03 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 09 May 2021 04:03 PM IST
सार

पश्चिमी रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। रेलवे की तरफ से बयान आया है कि अधिक संख्या में यात्रियों को सुविधा देने और ट्रेनों में लोगों की भीड़ कम करने के लिए 20 स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप बढ़ाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Railway increased trips of the special trains running in Uttar Pradesh Bihar and Maharashtra ticket booking starts from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में ट्रेन में यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए पश्चिमी जोन के रेलवे ने अहम फैसला लिया है। दरअसल, पश्चिमी रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। रेलवे की तरफ से बयान आया है कि अधिक संख्या में यात्रियों को सुविधा देने और ट्रेनों में लोगों की भीड़ कम करने के लिए 20 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


10, 11 और 12 मई को होगी स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग
रेलवे के मुताबिक जिन ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं वह उत्तर प्रदेश (यूपी), बिहार और महाराष्ट्र के बीच चक्कर लगाएंगी। इनमें से कुछ ट्रेनों में यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग आज यानी रविवार (9 मई) से शुरू हो गई है, जबकि कुछ ट्रेनों के लिए सोमवार (10 मई) से टिकट की बुकिंग की जा सकेगी। यात्री निर्धारित पीआरएस काउंटर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट से 10, 11 और 12 मई को इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। रेलवे ने कहा कि यात्रियों को स्टेशन परिसर में व यात्रा के दौरान कोरोना के जरूरी प्रोटोकॉल जैसे शारीरिक दूरी बनाए रखना, मास्क पहने रखना आदि का पालन करना अनिवार्य है। 

विज्ञापन

मुंबई-मंडुआडीह-दादर सुपरफास्ट ट्रेनों के भी बढ़ाए गए फेरे
रेलवे की तरफ से जानकारी दी गई है कि मुंबई-मंडुआडीह-दादर सुपरफास्ट ट्रेनों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। मुंबई सेंट्रल-गोरखपुर, बांद्रा-गाजीपुर-वलसाढ़ व सूरत-भागलपुर-रतलाम के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के लिए बुकिंग 9, 11 और 12 मई को होगी।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed