{"_id":"5b8efb85867a5548376f5bd0","slug":"railway-esi-and-cghs-will-also-be-joined-in-ayushman-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना में रेलवे, ईएसआई व सीजीएचएस भी जुड़ेंगे, 25 सितंबर से लागू होगी स्वास्थ्य योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयुष्मान योजना में रेलवे, ईएसआई व सीजीएचएस भी जुड़ेंगे, 25 सितंबर से लागू होगी स्वास्थ्य योजना
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Sep 2018 03:09 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत को और भी ज्यादा विस्तृत बनाने जा रही है। अभी इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर करीब 11 करोड़ परिवार दायरे में आ रहे हैं। 25 सितंबर से प्रधानमंत्री इस योजना का शुभारंभ करेंगे। इससे करीब 55 करोड़ लोगों को हर वर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।
सूत्रों के मुताबिक आयुष्मान भारत योजना से जल्द ही रेलवे, ईएसआई और सीजीएचएस को भी जोड़ा जाएगा। ऐसा होने के बाद करीब 20 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी भी इस योजना के दायरे में आ जाएंगे। हालांकि सूत्रों का कहना है कि योजना के पहले चरण की समीक्षा के बाद ही सरकार इन्हें जोड़ेगी। 16 राज्यों में चले पायलट प्रोजेक्ट की समीक्षा संतोषजनक मिली है और सरकार को उम्मीद है कि दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
दिल्ली वालों को नहीं मिलेगा लाभ
देश की राजधानी दिल्ली में आयुष्मान भारत को लेकर अब तक एमओयू साइन नहीं हुआ है, इसलिए फिलहाल इसका लाभ दिल्ली वालों को नहीं मिलेगा। आयुष्मान भारत के डिप्टी सीईओ डॉ. दिनेश अरोड़ा का कहना है कि इस पर बातचीत चल रही है, लेकिन दिल्ली में मौजूद केंद्र के अस्पताल एम्स, सफदरजंग, आरएमएल में योजना के लाभार्थी को उपचार मिलेगा।
विज्ञापन
करिश्मा के माता-पिता हैं पहले लाभार्थी
कुछ ही दिन पहले हरियाणा में पहले लाभार्थी परिवार के घर बेटी करिश्मा ने जन्म लिया है। इस केस में सबसे अहम बात अस्पताल को आयुष्मान भारत के जरिये पेमेंट की थी। महज 15 दिन के अंदर ही अस्पताल को पूरा खर्च मिल गया था। जबकि इसे लेकर अस्पतालों के काफी सवाल थे।