वीडियो: रेलवे इंजीनियर ने इस तरह बचाई महिला यात्री की जान
ओडिशा के भुवनेश्वर में रेलवे इंजीनियर ने गुरुवार को एक महिला यात्री की कटक स्टेशन पर जान बचाई। इंजीनियर ने महिला को चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आने से बाल-बाल बचा लिया। यह घटना तब सामने आई जब ईस्ट कोस्ट रेलवे ने शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।
38 सेकेंड के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला चलती हुई पुड्डुचेरी-हावड़ा एक्सप्रेस से कटक रेलवे स्टेशन पर उतरने की कोशिश करती है। इस स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकती। उतरने की कशिश में वह प्लेटफॉर्म पर गिर जाती है। हालांकि इस दौरान उसने एक हाथ से ट्रेन का हैंडल पकड़ा हुआ था। यह घटना गुरुवार को शाम के चार बजे घटी।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कटक के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (सिग्मल एंड टेलिकॉम) टीआर बारिक मौके पर मौजूद थे। वह तुरंत महिला की सहायता करने के लिए भागे और उसे उठाया ताकि वह प्लेटफॉर्म के गैप के बीच में न आए। उन्होंने महिला को कोच के अंदर धकेल दिया जिससे कि उसकी जान बच गई। वरना एक दुर्घटना हो सकती थी।
T R Barik, Senior Section Engineer in the @eastcoastrail showing great presence of mind and courage in rescuing a passenger who slipped at the door of a running Puducherry - Howrah express as it crossed Cuttack yesterday evening. 👏🏼 pic.twitter.com/ubmNXYhgVB
— Meera Mohanty (@meeramohanty) May 24, 2019
ईस्ट कोस्ट रेलवे के महाप्रबंधक विद्या भूषण ने बारिक को नकद पुरस्कार दिया है। इसी स्टेशन पर इस तरह की घटना पिछले साल 17 अगस्त को हुई थी। उस समय रेलवे सुरक्षा बल के एक कांस्टेबल ने महिला की जान बचाई थी। कांस्टेबल ने महिला को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के गैप से खींचकर बाहर निकाला था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.