Maharashtra: भुगतान विवाद के चलते हरियाणा से भेजा गया रेल इंजन नहीं पहुंचा मुंबई; पुलिस ने दर्ज किया मामला
Maharashtra: भुगतान को लेकर हुए विवाद के कारण एक ट्रांसपोर्टर हरियाणा से मुंबई को पांच करोड़ रुपये के रेल इंजन की आपूर्ति करने में विफल रहा, जिसके बाद शहर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भुगतान को लेकर हुए विवाद के कारण एक ट्रांसपोर्टर हरियाणा से मुंबई को पांच करोड़ रुपये के रेल इंजन की आपूर्ति करने में विफल रहा, जिसके बाद शहर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वडाला टीटी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इंजन को दो महीने पहले कालका में एक ट्रेलर पर लोड किया गया था, लेकिन यह यहां नहीं पहुंचा। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
भारतीय रेल के अधिकृत ट्रांसपोर्टर अनिल कुमार गुप्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उन्होंने कालका में एक रेल इंजन देने और वहां से मुंबई तक एक और इंजन पहुंचाने के लिए एक अन्य ट्रांसपोर्टर पवन शर्मा को काम पर रखा था। अनिल कुमार गुप्ता, पवन शर्मा की कंपनी को 4,25,000 रुपये देने पर सहमत हो गए थे। शिकायत में कहा गया है कि इसमें से उन्होंने चार लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पवन शर्मा की कंपनी ने दो मई को एक ट्रेलर ट्रक पर इंजन लोड किया था, लेकिन भुगतान में देरी के कारण यहां रेलवे के परेल यार्ड में इसकी आपूर्ति नहीं की गई। शर्मा ने पुलिस को बताया कि इंजन राजस्थान के एक पेट्रोल पंप पर खड़ा है और करीब 60,000 रुपये बकाया होने के कारण उन्होंने इसकी आपूर्ति नहीं की।
अधिकारी ने कहा, 'गुप्ता की शिकायत पर हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।' उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।