फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway constitute four member high-level committee to prob in Mizoram bridge incident

मिजोरम पुल हादसा: रेलवे ने हादसे की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की, एक महीने के भीतर देनी है रिपोर्ट

Fri, 25 Aug 2023 12:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 25 Aug 2023 12:01 PM IST
सार

हादसे की जांच के लिए चार सदस्यी कमेटी में आरडीएसओ के बीपी अवस्थी, आईआईटी दिल्ली के डॉ. दिप्ती रंजन साहू, आईआरआईसीएन के शरद कुमार अग्रवार और एनएफ रेलवे के मुख्य ब्रिज इंजीनियर संदीप शर्मा का नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Railway constitute four member high-level committee to prob in Mizoram bridge incident
Mizoram Bridge Collapse - फोटो : Social Media

विस्तार

रेल मंत्रालय ने मिजोरम के आइजोल जिले में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढहने के कारणों के जांच के लिए चार सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। इस हादसे में अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। कमेटी को एक महीने के भीतर जांच की रिपोर्ट देने को कहा गया है। 
विज्ञापन


इन चार सदस्यी कमेटी में आरडीएसओ के बीपी अवस्थी, आईआईटी दिल्ली के डॉ. दिप्ती रंजन साहू, आईआरआईसीएन के शरद कुमार अग्रवाल और एनएफ रेलवे के मुख्य ब्रिज इंजीनियर संदीप शर्मा का नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की वर्क्स-I शाखा समिति के कामकाज और रेलवे बोर्ड द्वारा विचार के रिपोर्ट प्रस्तुत करने, समिति की सिफारिश के कार्यान्वयन और सभी संबंधित मुद्दों के लिए मोडल शाखा होगी। आइजोल के करीब बैराबी-सैरांग में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से 22 लोगों की मौत तो वहीं तीन अन्य घायल हो गए थे। गुरुवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत मलवे से चार मृत शरीर बाहर निकाला गया। हालांकि, अभी भी एक मजदूर के गायब होने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी पीड़ित पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले थे। इस घटना के दौरान 26 मजदूर घटनास्थल पर मौजूद थे। रेलवे ने बताया कि निर्माणाधीन पुल पर गैलेंट्री के गिरने के कारण पुल ढह गया था। प्रधानमंत्री ने इस हादसे में मरने वालों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुआवजे के तौर पर मरने वालो को 10 लाख और घायलों को पचास हजार रुपये देने का वादा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed