त्योहारी मौसम: 400 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चला सकता है रेलवे, यूपी और बिहार के लिए सबसे ज्यादा
कोरोना वायरस महामारी के चलते अभी तक यात्रियों की कमी का सामना कर रहे रेलवे को इस त्योहारी सीजन में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए रेलवे कई स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
10 सितंबर से गणेश चतुर्थी के पर्व के साथ ही त्योहारी मौसम की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में दूसरे शहरों में बसे लोग अपने घर जाने की तैयारियों में लग जाएंगे। यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुमान को देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे का मानना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या में बढोतरी होना तय है। ऐसे में दशहरा, दीपावली और छठ को देखते हुए रेलवे 400 से ज्यादा ट्रेनें शुरू कर सकता है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को देखते हुए कम ही लोगों ने सफर किया था। लेकिन अब अधिकांश लोग कोरोना का टीका लगवा चुके है। इसलिए इस त्योहारी सीजन में लोगों के ज्यादा सफर करने का अनुमान है। सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष त्योहार में जो स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी, इनमें से अधिकतर ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए होंगी।। यूपी में भी ज्यादा ट्रेन पूर्वी शहरों के लिए होंगी।
इसके साथ ही दशहरे के दौरान पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए भी कुछ स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती हैं।
सफर के दौरान कोविड नियमों का रखना होगा विशेष ध्यान
भारतीय रेलवे ने कोरोना महामारी के चलते स्टेशनों पर लोगों का मास्क पहना जाना सुनिश्चित करने के लिए सख्त रुख अपनाया है। रेलवे स्टेशनों पर लोगों के मास्क पहनने को लेकर खास दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। रेलवे परिसर में या फिर ट्रेन के अंदर मास्क न पहनने पर जुर्माना लगाया जाएगा, जो कि 500 रुपये तक हो सकता है।
जुर्माना का प्रावधान सिर्फ मास्क को लेकर नहीं है। अगर आप रेलवे स्टेशन या ट्रेन के अंदर यहां-वहां थूकते हैं या फिर गंदगी फैलाते हैं तो भी आप पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
रेलवे का कहना है कि बिना मास्क के स्टेशन परिसर या ट्रेन में घूमने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ेगा और यहां-वहां थूकने से स्टेशन परिसर और ट्रेनों में गंदगी रहेगी। गंदगी की वजह से लोगों को तमाम तरह की बीमारियां हो सकती हैं और अभी कोरोना काल में तो साफ-सफाई न रखने की वजह से कोरोना वायरस भी फैल सकता है।