{"_id":"5ca0c089bdec22145274ae87","slug":"railway-board-ordered-to-immediate-removal-of-political-advertisement-due-to-model-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक विज्ञापनों से पटे रेलवे जोन, मिले तत्काल हटाने के आदेश ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनीतिक विज्ञापनों से पटे रेलवे जोन, मिले तत्काल हटाने के आदेश
Sun, 31 Mar 2019 06:58 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sun, 31 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के चुनावी अभियान के नारे ‘मैं भी चौकीदार’ लिखे कप में चाय परोसे जाने के महज दो दिन बाद रेलवे बोर्ड ने चुनावी विज्ञापनों को लेकर सख्त रुख दिखाया है। विभिन्न रेलवे जोन में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले सामने आने के बाद रेलवे बोर्ड ने तत्काल रेलवे परिसरों से सभी तरह के राजनीतिक विज्ञापन हटाए जाने के आदेश दिए हैं। रविवार को बोर्ड चेयरमैन ने सभी जोन को पत्र लिखकर यह आदेश दिए।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने अपने पत्र में लिखा, रेलवे टिकट, अन्य रेलवे स्टेशनरी, रेल के डिब्बों, रेलवे स्टेशन या स्टेशन परिसर में अन्य कहीं पर किसी भी राजनेता के फोटो वाला विज्ञापन लगा हो, तो उसे तत्काल हटा दिया जाए और विज्ञापन एजेंसी को इस बारे में जानकारी दे दी जाए।
विज्ञापन
सभी जोनल जनरल मैनेजरों और डिविजिनल रेलवे कार्यालयों को यह आदेश चुनाव आयोग के उस नोटिस के कुछ दिन बाद जारी किया गया है, जिसमें आचार संहिता लागू होने के बाद भी यात्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो छपा टिकट जारी किए जाने को लेकर जवाब तलब किया गया था।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को रेलवे को प्रथम दृष्टया आचार संहिता उल्लंघन का दोषी मानते हुए जवाब मांगा गया है। रेलवे को उस व्यक्ति का नाम भी बताने के लिए कहा गया है, जो ‘मैं भी चौकीदार’ लिखा कप उपयोग किए जाने के लिए दोषी था। यह कप काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12040 में पाया गया था। इस ट्रेन में इन कपों में दो बार चाय परोसी गई थी।