फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Board: Employees should work on five pledges of Indian Railways says Jaya Verma Sinha

Railway Board: जया वर्मा बोलीं- रेलवे के पास गौरवशाली विरासत; इन पांच प्राथमिकताओं पर काम करने का दिया संदेश

Sun, 10 Sep 2023 11:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 10 Sep 2023 11:01 PM IST
सार

Railway Board: रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा ने सभी कर्मचारियों से पांच प्रमुख प्राथमिकताओं पर काम करने को कहा है। इनमें सुरक्षा, ईमानदारी, निवेश कार्यान्वयन, राजस्व जुटाना, ग्राहक सुविधाओं और अनुभव को बेहतर बनाना शामिल हैं।

विज्ञापन
Railway Board: Employees should work on five pledges of Indian Railways says Jaya Verma Sinha
jaya verma sinha - फोटो : Twitter

विस्तार

रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा ने सभी कर्मचारियों से पांच प्रमुख प्राथमिकताओं पर काम करने को कहा है। इनमें सुरक्षा, ईमानदारी, निवेश कार्यान्वयन, राजस्व जुटाना, ग्राहक सुविधाओं और अनुभव को बेहतर बनाना शामिल हैं।

विज्ञापन

इन प्राथमिकताओं को ‘भारतीय रेल के पांच प्रण’ कहा गया है। रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने प्रभार संभालने के बाद कर्मचारियों के लिए अपने पहले लिखित संदेश में कहा कि भारतीय रेल के पास 150 से अधिक वर्षों की अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली विरासत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिन्हा ने लिखा, हाल के वर्षों में हमने रेल पथ, चल स्टॉक, स्टेशनों और टर्मिनलों में अभूतपूर्व निवेश किया है। सुरक्षा के सर्वोपरि होने पर उन्होंने कहा कि हमें यह मानकर चलना होगा कि हर दुर्घटना को रोका जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि हम स्थापित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें, हम अपने कार्यक्षेत्र में मुस्तैदी से अपनी भूमिका निभाएं। दूसरों के लिए मिसाल पेश करें।

विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष सिन्हा ने कहा, लोकसेवक की भूमिका में ईमानदारी से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। हमें किसी भी कदाचार के खिलाफ कड़ाई से पेश आना होगा। साथ ही हमें अपने कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने के प्रयास जारी रखने होंगे।
 

निवेश कार्यान्वयन पर उन्होंने लिखा, भारत सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 2.4 लाख करोड़ रुपये के निवेश से भारतीय रेल में अपना अपार विश्वास प्रदर्शित किया है।
 

ग्राहक सुविधाओं के ऊंचे मानक बनाएं
ग्राहक सुविधाओं और अनुभव को बेहतर बनाने के बारे में उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि हमारी सेवाएं उच्चस्तरीय और नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतीक होनी चाहिए। उन्होंने कहा, चाहे समय पालन, स्वच्छता, खान-पान हो या ग्राहकों की शिकायतों का निवारण। हर क्षेत्र में हमें सेवा का उच्चतम मानक बनाए रखना होगा। ग्राहक सर्वोपरि हैं, हमें अपने प्रयासों में उन्हें सर्वोच्च स्थान देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed