फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RailTel director travels in economy class hands over business class bill CBI files lawsuit

रेलटेल के निदेशक ने इकोनॉमी श्रेणी में सफर कर, बिजनेस क्लास का थमाया बिल, सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा

Thu, 28 Nov 2019 03:04 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 28 Nov 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
RailTel director travels in economy class hands over business class bill CBI files lawsuit
सीबीआई (फाइल फोटो)

सीबीआई ने रेलटेल के निदेशक आशुतोष वसंत और निजी कंपनी यूनाइटेड टेलीकॉम के साथ ही अमेरिकी कंपनी इनफिनेरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने गुरुवार को बताया कि 2012 में अधिकारियों की अमेरिका यात्रा के दौरान उनके कथित आपराधिक कदाचार के लिए यह मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


वसंत पर आरोप है कि उन्होंने 2012 में सैन फ्रांसिस्को होते हुए शिकागो की अपनी आधिकारिक यात्रा के लिए एयर इंडिया में बिजनेस श्रेणी की टिकट बुक की थी। अधिकारियों ने बताया कि सैन फ्रांसिस्को से शिकागो जाते हुए उन्होंने अमेरिका एयरवेज की इकोनॉमी श्रेणी की टिकट का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेज ने वसंत के अनुरोध और इनवॉयस एवं ई-टिकट दिखाने के बाद ट्रैवल एजेंसी को भुगतान किया था।
विज्ञापन


रेलटेल की स्थापना 2000 में एक मिनीरत्न कंपनी के तौर पर हुई थी जो ट्रेन नियंत्रण परिचालन और भारतीय रेलवे के सुरक्षा तंत्र को आधुनिक बनाने के लिए राष्ट्रव्यापी ब्रॉडबैंड, टेलीकम्युनिकेश एवं मल्टीमीडिया नेटवर्क का संचालन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आरोप है कि वसंत ने इकोनॉमी श्रेणी मे सफर किया लेकिन बिल बिजनेस श्रेणी का दिया। सीबीआई ने कहा कि उन्होंने टिकट खरीद में की गई धोखाधड़ी को छिपाने के लिए यात्रा संबंधी दस्तावेज नहीं पेश किया था।


सीबीआई ने कहा कि यूनाइटेड टेलीकॉम ने वसंत के होटल बिलों का भुगतान किया लेकिन उन्होंने एक हलफनामा कथित तौर पर बनवाया कि उन्होंने नकद में कंपनी को पैसा वापस चुकाया। सीबीआई ने बताया कि वसंत और अन्य दो अधिकारियों की अनुशंसा पर, रेलटेल ने यूटीएल और इनफिनेरा कंपनी संघ को ‘डेंस वेब डिविजन मल्टीप्लेक्सिंग टेक्नोलॉजी’ का टेंडर के लिए चुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed