फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railing of bridge broke due to strong sea waves in Kerala 13 people died News Update in hindi

Update: केरल में फ्लोटिंग ब्रिज की रेलिंग गिरने से 15 घायल; ओडिशा में देश का पहला इनडोर एथलेटिक्स सेंटर खुला

Sun, 10 Mar 2024 02:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 10 Mar 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Railing of bridge broke due to strong sea waves in Kerala 13 people died News Update in hindi
National News - फोटो : Social Media
केरल में एक बड़ा हादसा हो गया, जिस वजह से 13 लोग घायल हो गए हैं। हादसा केरल के वर्कला समुद्र तट पर हुआ है। वर्कला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि  समुद्र की तेज लहर से पुल की एक रेलिंग टूट गई। हादसे में 13 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो बच्चे भी हैं। मिशन अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेज में घायलों का इलाज जारी है। राहत की बात है कि घायलों में किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। घटना शाम करीब पांच बजे की है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति सत्येन्द्र कुमार सिंह को मध्य प्रदेश का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया
न्यायमूर्ति सत्येन्द्र कुमार सिंह को मध्यप्रदेश का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार रात आदेश जारी कर यह जानकारी दी। न्यायमूर्ति सिंह को मध्य प्रदेश लोकायुक्त और उप-लोकायुक्त अधिनियम 1981 के तहत लोकायुक्त नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


पटनायक ने भारत के पहले इनडोर एथलेटिक्स केंद्र का उद्घाटन किया
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कलिंगा स्टेडियम में भारत के पहले इनडोर एथलेटिक्स केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने एक इनडोर जलीय केंद्र का भी उद्घाटन किया और स्टेडियम में एक इनडोर डाइविंग सेंटर की नींव रखी। इसमें कहा गया कि इनडोर एथलेटिक्स सेंटर में 10,000 वर्ग मीटर का ट्रैक है। महाद्वीपीय और क्षेत्रीय चैंपियनशिप आयोजित करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवी मुंबई स्थित घर से मेफेड्रोन जब्ती के बाद तीन गिरफ्तार
नवी मुंबई पुलिस ने शनिवार को एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से मेफेड्रोन बरामद किया था, जिसकी कीमत पांच लाख से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस के अनुसार, इनपुट के आधार पर कोपरखैरणे पुलिस थाने की एक टीम ने लगभग 2 बजे एक घर पर छापा मारा था। तलाशी के दौरान, 54 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया। आरोपियों की पहचान संदीप मुनिराम शर्मा (23), उनकी पत्नी निर्मला संदीप शर्मा (23) और उनके भाई वरुण मुनिराम शर्मा (21) के रूप में हुई है।

2024 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.13 करोड़ मामले निपटाए गए
राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) ने 34 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के तालुकों, जिलों और उच्च न्यायालयों में 2024 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया। शनिवार शाम छह बजे तक देश भर के राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरणों से मिली जानकारी के अनुसार, पहली राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,13,60,144 मामले निपटाए गए। जिनमें 17,14,056 लंबित मामले और 96,46,088 पूर्व मामले शामिल हैं। 

आधा दर्जन राज्यों की सीटों पर कल मंथन करेगी कांग्रेस चुनाव समिति
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति सोमवार को प्रस्तावित बैठक में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की स्क्रीनिंग कमेटी की तरफ से भेजे गए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करेगी। इसके बाद बाकी बची सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई जा सकती है। वहीं, पार्टी के कई वरिष्ठ नेता संगठन के कामकाज का हवाला देकर लोकसभा चुनाव न लड़ने का मन बना रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इनमें छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट, राज्यसभा सांसद और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल है। राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, सीपी जोशी और महेश जोशी जैसे नामों समेत सभी 25 सीटों पर चर्चा होनी है।
 
पूर्वोत्तर में बढ़ रही अशांति : जयराम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के दौरे पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि कहा, पूर्वोत्तर के विभिन्न हिस्सों में अशांति बढ़ रही है, लेकिन पीएम को अभी तक हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करने का समय नहीं मिला है। जयराम ने कहा, हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री ने अपनी विभिन्न यात्राओं के बीच आज सुबह काजीरंगा के लिए समय निकाला। मणिपुर लगभग एक साल से गृह युद्ध की स्थिति में है उस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
 
नागपुर : भाजपा के कार्यक्रम में भगदड़ से महिला की मौत
महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार को भाजपा के एक कार्यक्रम में भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घटना सुबह करीब 10.30 बजे रेशिमबाग इलाके में हुई। कार्यक्रम के दौरान निर्माण श्रमिकों को बर्तन बांटे जा रहे थे। उस दौरान भारी भीड़ जमा थी। पुलिस के अनुसार, भगदड़ में गंभीर रूप से घायल मनु तुलसीराम राजपूत (50) को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

राजस्थान : आज से दो दिन पेट्रोल पंपों पर हड़ताल
राज्य सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं करने और तेल कंपनियों के डीलर कमीशन में बढ़ोतरी नहीं करने के विरोध में राजस्थान पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (आरपीडीए) ने दो दिन की प्रदेशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। आरपीडीए की ओर से जारी बयान के अनुसार प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर 10 मार्च को सुबह 6 बजे से 12 मार्च को सुबह 6 बजे तक किसी प्रकार की खरीद, बिक्री नहीं की जाएगी।


विरासत बढ़ाने के लिए दूरदर्शन के समाचार प्रस्तोता पहनेंगे खादी
भारत की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए दूरदर्शन के सभी समाचार प्रस्तोता खादी के परिधान पहनेंगे। इस संबंध में देश के दो प्रतिष्ठित संस्थान, प्रसार भारती और खादी ग्राम एवं उद्योग आयोग (केवीआईसी) ने शनिवार को महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए। वे ‘राष्ट्र के लिए खादी-फैशन के लिए खादी’ की भावना को मजबूत करने के लिए एक साथ आए। यह कार्यक्रम नई दिल्ली में प्रसार भारती सचिवालय में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed