{"_id":"5c488cf4bdec227d9070b67f","slug":"rail-minister-piyush-goyal-given-finance-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का प्रभार, बिना पोर्टफोलियो के मंत्री बने रहेंगे अरुण जेटली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का प्रभार, बिना पोर्टफोलियो के मंत्री बने रहेंगे अरुण जेटली
Wed, 23 Jan 2019 09:19 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Wed, 23 Jan 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
piyush goyal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। स्वास्थ्य कारणों से अरुण जेटली फिलहाल मंत्रालय नहीं संभालेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अरुण जेटली का आपरेशन हुआ। उन्हें दो सप्ताह आराम की सलाह दी गई है।
रेल मंत्री पीयूष गोयल को बुधवार को वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया। अरुण जेटली अस्वस्थ हैं और इलाज के लिए विदेश में हैं, इस वजह से उनके मंत्रालयों का प्रभार गोयल को दिया गया है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार अस्थायी रूप से गोयल को सौंपा गया है। गोयल के पास जो मंत्रालय हैं वह उसका कामकाज भी देखेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा जेटली को उनके इलाज तक बिना पोर्टफोलियो वाला मंत्री बनाया गया है। स्वस्थ होने के बाद जेटली फिर से वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पीयूष गोयल फिलहाल रेल मंत्री का जिम्मा संभाल रहे हैं। सुरेश प्रभु के मंत्रालय छोड़ने के बाद उन्हें इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब उन्हें वित्त मंत्रालय का का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया है।

Arun Jaitley will be designated as Minister without portfolio during the period of his indisposition or till such time he is able to resume his work as Minister of Finance and Minister of Corporate Affairs. https://t.co/qh80IPqD2E
— ANI (@ANI) January 23, 2019
पीयूष गोयल फिलहाल रेल मंत्री का जिम्मा संभाल रहे हैं। सुरेश प्रभु के मंत्रालय छोड़ने के बाद उन्हें इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब उन्हें वित्त मंत्रालय का का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया है।