फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rail minister Piyush goyal given finance ministry

पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का प्रभार, बिना पोर्टफोलियो के मंत्री बने रहेंगे अरुण जेटली

Wed, 23 Jan 2019 09:19 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 23 Jan 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
Rail minister Piyush goyal given finance ministry
piyush goyal
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। स्वास्थ्य कारणों से अरुण जेटली फिलहाल मंत्रालय नहीं संभालेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अरुण जेटली का आपरेशन हुआ। उन्हें दो सप्ताह आराम की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन


रेल मंत्री पीयूष गोयल को बुधवार को वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया। अरुण जेटली अस्वस्थ हैं और इलाज के लिए विदेश में हैं, इस वजह से उनके मंत्रालयों का प्रभार गोयल को दिया गया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार अस्थायी रूप से गोयल को सौंपा गया है। गोयल के पास जो मंत्रालय हैं वह उसका कामकाज भी देखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जेटली को उनके इलाज तक बिना पोर्टफोलियो वाला मंत्री बनाया गया है। स्वस्थ होने के बाद जेटली फिर से वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।
 
पीयूष गोयल फिलहाल रेल मंत्री का जिम्मा संभाल रहे हैं। सुरेश प्रभु के मंत्रालय छोड़ने के बाद उन्हें इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब उन्हें वित्त मंत्रालय का का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed