फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rail Accident: Big rail accident averted in Bengal, coaches separated from train engine

Train Accident: बंगाल में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के इंजन से अलग हुए डिब्बे

Tue, 20 Jun 2023 09:03 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 09:03 PM IST
सार

लोहित एक्सप्रेस मंगलवार को गुवाहाटी से जम्मू-तवई के लिए रवाना हुई थी। एक्सप्रेस ट्रेन जब उत्तर दिनाजपुर में डालखोला और सूर्यकमल स्टेशनों के बीच थी तब अचानक इंजन और बोगी अलग हो गए।

विज्ञापन
Rail Accident: Big rail accident averted in Bengal, coaches separated from train engine
lohit express - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। उत्तर दिनाजपुर में डालखोला स्टेशन के पास लोहित एक्सप्रेस के इंजन से ट्रेन के 10 डिब्बे अलग होने की खबर है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक यह घटना मंगलवार शाम करीब 4:45 बजे हुई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लोहित एक्सप्रेस मंगलवार को गुवाहाटी से जम्मू-तवई के लिए रवाना हुई थी। एक्सप्रेस ट्रेन जब उत्तर दिनाजपुर में डालखोला और सूर्यकमल स्टेशनों के बीच थी तब अचानक इंजन और बोगी अलग हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब दस डिब्बे इंजन से अलग हो गए। इस कारण यात्रियों में दहशत फैल गई। कई ट्रेन से कूद गए। घटना की सूचना पर डालखोला स्टेशन के स्टेशन मास्टर रेलवे अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। यह कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed