फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raid: Screw tighten on banned CPI (Maoist), NIA investigates 31 locations in Andhra Pradesh, Telangana

छापेमारी: प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) पर शिकंजा कसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना में 31 स्थानों पर एनआईए जांच

Thu, 01 Apr 2021 10:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 01 Apr 2021 10:09 PM IST
सार

  • पिछले साल नवंबर में दर्ज मामले को लेकर कार्रवाई
  • छह गिरफ्तार, क्रांतिकारी साहित्य बरामद

विज्ञापन
Raid: Screw tighten on banned CPI (Maoist), NIA investigates 31 locations in Andhra Pradesh, Telangana
symbolic image - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) पर शिकंजा कस दिया है। पार्टी की गतिविधियों को लेकर एनआईए ने आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में गुरुवार को 31 स्थानों पर छापेमारी की। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


इन जिलों में की गई कार्रवाई
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह कार्रवाई आंधप्रदेश के विशाखापत्तनम, गुंटूर, प्रकासम, श्रीकाकुलम, कुर्नूल, कृष्णा, पूर्वी गोदावरी और कडप्पा, जबकि तेलंगाना के रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेडचल-मलकानगिरी और मेडक में की गई।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि आंध्रप्रदेश में मुखौटा संगठनों की आड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की गतिविधियां बढ़ने से यह मामला जुड़ा हुआ है। मामला मूलत: पिछले वर्ष नवंबर में विशाखापत्तनम (ग्रामीण) जिले में दर्ज किया गया था और मार्च में एनआईए ने इसे फिर से दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकार के रूप में काम करता था पांगी नगन्ना
विशाखापत्तनम में जांच के दौरान पुलिस द्वारा पांगी नगन्ना के पास से भाकपा (माओवादी) के क्रांतिकारी साहित्य, प्रेस नोट, दवाएं, तार के बंडल और विस्फोटक सामग्री बरामद होने से यह मामला संबद्ध है।


नगन्ना पत्रकार के रूप में काम करता था और भाकपा (माओवादी) नेताओं को पुलिस की आवाजाही की सूचना देता था। मामले में अभी तक छह आरोपियों- नगन्ना, अंदुलुरी अन्नपूर्णा, जांगरला कोटेश्वर राव, मनुकोंडा श्रीनिवास राव, रेला राजेश्वरी और बोपुदी अंजाम्मा को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed