फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahuls taunt on PM: Targeted at Chinas refusal to back down in Ladakh, said- why dont you show red eyes

राहुल का पीएम पर तंज: चीन के पीछे हटने से इनकार पर साधा निशाना, कहा- लाल आंखें क्यों नहीं दिखा देते

Tue, 12 Oct 2021 09:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 12 Oct 2021 09:28 PM IST
सार

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार को याद दिलाना पड़ेगा कि हमारे बॉर्डर पर खतरा मंडरा रहा है। ये पहली बार हो रहा है, इसको रोकिये।
 

विज्ञापन
Rahuls taunt on PM: Targeted at Chinas refusal to back down in Ladakh, said- why dont you show red eyes
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने चीन के साथ 13वें दौर की बातचीत बेनतीजा रहने और चीन के पीछे हटने से इनकार करने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने चीन को लेकर प्रकाशित खबरों पर तंज कसते हुए पीएम पर इशारों में हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट किया कि ‘मिस्टर 56’ लाल आंख क्यों नहीं दिखा देते।

विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि पूरा विश्व इन लाइनों को जानता है, 'न कोई घुसा था, न कोई आया था और न कोई घुसा हुआ है।' खेड़ा ने आगे कहा कि यूपीएससी या कौन बनेगा करोड़पति में सिर्फ ये लाइनें डाल दें सबको मालूम पड़ जाएगा ये किसने बोला था। खेड़ा ने कहा, 'मैं आज प्रधानमंत्री को नई उपाधि मिस्टर क्लीन चिट की देना चाहता हूं। मिस्टर क्लीन चिट ने चीन को 19 जून 2020 को एक क्लीन चिट दी थी।' ये पीएम का गैर जिम्मेदाराना बयान था। इस बयान की वजह से हमारे गलवान, गोगरा, हॉट स्प्रिंग के एक हिस्से को लेकर जो भी कारनामे हुए हैं, जो भी समझौते हुए हैं, ये गैर बराबरी के समझौते हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता खेड़ा ने कहा कि चीन और दुनिया समझ गई है कि भारत में एक ऐसा प्रधानमंत्री है जिसको भारत की भौगोलिक संप्रभुता से अधिक भारत की सीमाओं की सुरक्षा से अधिक अपनी कृत्रिम छवि की चिंता है। उन्होंने कहा कि आज देश को खतरा है, इस खतरे का हमें आभास होना चाहिए। सरकार को बार बार याद दिलाना पड़ेगा कि ये खतरा हमारे बॉर्डर पर मंडरा रहा है। ये पहली बार हो रहा है, इसको रोकिये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed